Past Perfect Continuous Tense In Hindi – Rules & Examples


Past Perfect Continuous Tense In Hindi

Past Perfect Continuous Tense In Hindi: – इस प्रकार के वाक्यों में Past Continuous Tense की तरह किसी काम के भूतकाल में जारी रहने का बोध होता है।

Past Perfect Continuous Tense के वाक्यों से पता चलता है की कोई काम पास्ट में शुरू हुआ था और कुछ समय चलने के बाद पास्ट में ही खत्म हो गया था और इस प्रकार के वाक्यों में साथ में यह जरूर बताया जाता है की यह काम कब से या कितनी देर से चल रहा था जैसे –

  • वह 2 बजे से सो रही थी।
  • बारिश 4 घंटे से हो रही थी।

पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस की पहचान हिंदी में

Past Perfect Continuous Tense In Hindi के वाक्यों के अंत में ” रहा था, रही थी, रहे थे ” आदि शब्दों का प्रयोग होता है और साथ ही यह भी बताया जाता है की ये काम कब से या कितनी देर से चल रहा था।

  • बच्चा सुबह से रो रहा था।
  • मैं 2 साल से पढ़ रहा था।
  • वह 8 महीने से पढ़ा रही थी।
  • राम 3 घंटे से इंतज़ार कर रहा था।
  • वह बचपन से क्रिकेट खेल रहा था।

ऊपर दिए गए उदाहरण में यह दोनों बातें आप देख भी सकते है, प्रत्येक वाक्य के अंत में ” रहा था, रही थी, रहे थे ” आदि का प्रयोग हुआ है और यह भी बताया गया है की कार्य कब से या कितनी देर से चल रहा था।

Types of Past Perfect Continuous Tense In Hindi

अन्य सभी टेंस की तरह पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस के वाक्यों को भी चार भागों में विभाजित किया गया है जो की नीचे दिए गए है:

  1. सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences)
  2. नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences)
  3. प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentences)
  4. प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य (Interrogative Negative Sentences)

अब हम इन्हीं पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस के वाक्यों को हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करना सीखेंगे। तो चलिए शुरू करते है और जानते है एक-एक करके सभी के बारे में।

सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences)

Past Perfect Continuous Tense In Hindi के वाक्यों को अंग्रेजी में अनुवाद करने लिए VERB की FOURTH FORM का प्रयोग किया जाता है जो की VERB की BASE FORM में ING लगा कर बनाई जाती है।

Past Perfect Continuous Tense के हिंदी वाक्यों को अंग्रेजी में परिवर्तित करने के लिए फार्मूला नीचे दिया गया है।

Subject + had been + V4 + Object + since/for + Time.

V4 = 1st of Verb + Ing.

Since/For का प्रयोग करने सम्बंधित नियम:

  • Since: इसका प्रयोग यह बताने या जानने के लिए किया जाता है की कोई काम कब से चल रहा था जैसे:- 6 o’clock, 2 A.M, 15th August, March, Monday, 1994, Yesterday, Morning & Evening Etc.
  • For: इसका प्रयोग यह जानने या बताने के लिए करते है की कोई काम कितनी देर से चल रहा था जैसे:- 5 seconds, 20 minutes, 2 hours, 2 weeks, 3 months, 6 years, for a long, for a while & for many days & for many hours/days/months/years Etc.

Examples: –

  • मैं 2 साल से डांस की प्रैक्टिस कर रहा था।
  • I had been practicing dance for 2 years.
  • एक सप्ताह से बारिश हो रही थी।
  • It had been raining for a week.
  • हम 2012 से धूम्रपान कर रहे थे।
  • We had been smoking since 2012.
  • मैं तीन घंटे से आपको फोन कर रहा था।
  • I had been calling you for three hours.
  • राजू सुबह से क्रिकेट खेल रहा था।
  • Raju had been playing cricket since morning.
  • वह आधी रात से एक फिल्म देख रही थी।
  • She had been watching a movie since midnight.
  • वह 5 साल से कनाडा में काम कर रही थी।
  • She had been working in Canada for 5 years.
  • मैं सुबह से इसको ठीक करने की कोशिश कर रहा था।
  • I had been trying to fix it since morning.

नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences)

Past Perfect Continuous Tense In Hindi के नकारात्मक वाक्यों को अंग्रेजी में बनाने के लिए HAD और BEEN के बीच में NOT लगा दिया जाता है और बाकी का फार्मूला पहले जैसा रहता है जैसा की नीचे दिया गया है।

Subject + had not + been + V4 + Object + since/for + Time.

Had + Not = Hadn’t

Examples: –

  • वह एक हफ्ते से खाना नहीं खा रहा था।
  • He had not been eating for a week.
  • वह 3-4 दिनों से ऑफिस नहीं आ रही थी।
  • She hadn’t been coming to the office for 3-4 days.
  • समीता एक घंटे से इंतजार नहीं कर रही थी।
  • Samita had not been waiting for an hour.
  • बारिश दो दिनों से नहीं हो रही थी।
  • It had not been raining for two days.
  • वह 3 दिन से पढ़ाई नहीं कर रही थी।
  • She had not been studying for 3 days.
  • राहुल जनवरी से यहां नहीं रह रहा था।
  • Rahul had not been living here since January.
  • मैं यहां 8 महीने से काम नहीं कर रहा था।
  • I had not been working here for 8 months.
  • वह शाम से किसी से बात नहीं कर रहा था।
  • He had not been talking to anyone since evening.

प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentences)

Past Perfect Continuous Tense In Hindi के प्रश्नवाचक वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए HAD को SUBJECT से पहले लगाया जाता है और वाक्य के अंत में Question Tag Mark (?) लगा दिया जाता है।

Had + Subject + been + V4 + Object + since/for + Time ?

Examples: –

  • क्या आप 2 घंटे से सो रहे थे?
  • Had you been sleeping for 2 hours?
  • क्या प्रियंका एक घंटे से पढ़ रही थी?
  • Had Priyanka been reading for an hour?
  • क्या वह 6 बजे से उसका इंतजार कर रहा था?
  • Had he been waiting for her since 6 o’clock?
  • क्या वह 2015 से यहां काम कर रही थी?
  • Had she been working here since 2015?
  • क्या कुत्ता आधी रात से भौंक रहा था?
  • Had the dog been barking since midnight?
  • क्या वह सुबह से कपड़े धो रही थी?
  • Had she been washing clothes since morning?
  • क्या आप शाम 6 बजे से टीवी देख रहे थे?
  • Had you been watching TV since 6 p.m.?
  • कितने लड़के सुबह से खेल रहे थे?
  • How many boys had been playing since morning?

प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य (Interrogative Negative Sentences)

यह टेंस भी ऊपर दिए गए टेंस (Interrogative Sentences) की तरह ही बनाया जाता है बस इसमें SUBJECT के बाद NOT जोड़ दिया जाता है जैसा की नीचे फॉर्मूले में दर्शाया गया है।

Had + Subject + Not + been + V4 + Object + since/for + Time ?

Examples: –

  • क्या रूचि सुबह से रो नहीं रही थी?
  • Had Ruchi not been crying since morning?
  • क्या तीन दिन से बारिश नहीं हो रही थी?
  • Had it not been raining for three days?
  • क्या आप 30 मिनट से बात नहीं कर रहे थे?
  • Had you not been talking for 30 minutes?
  • क्या वह तीन घंटे से अपना काम नहीं कर रहा था?
  • Had he not been doing his work for three hours?
  • क्या वह मई से अंग्रेजी नहीं सीख रही थी?
  • Had she not been learning English since May?
  • क्या वह 2018 से इस स्कूल में नहीं पढ़ा रही थी?
  • Had she not been teaching in this school since 2018?

Past Perfect Continuous Tense In Hindi To English Translation

  • अनिल कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था।
  • Anil had been following her for several/many days.
  • वह कल पूरे दिन बुखार से पीड़ित था।
  • He had been suffering from fever the whole day yesterday.
  • बीती रात कुत्ता काफी देर तक भौंकता रहा।
  • Last night the dog had been barking for a long time.
  • कल वह सुबह से अपने खोए हुए कुत्ते को खोज रही थी।
  • She had been searching for her lost dog since Yesterday morning.
  • वह कई दिनों से ठीक से खाना नहीं खा रहा था।
  • He had not been eating food properly for many days.
  • मेरा लैपटॉप लंबे समय से काम नहीं कर रहा था।
  • My laptop had not been working for a long time.
  • क्या यहां कई दिनों से लगातार बारिश हो रही थी?
  • Had it been raining here continuously for several days?
  • आप सुबह से किसका इंतजार कर रहे थे?
  • Whom had you been waiting for since morning?
  • तुम आधे घंटे से छत पर क्या कर रहे थे?
  • What had you been doing on the roof for half an hour?
  • आप इतने लंबे समय से क्या कर रहे थे?
  • What had you been doing for so long?
  • वह सुबह से क्यों रो रही थी?
  • Why had she been crying since morning?

आज हमने क्या सीखा?

आज इस आर्टिकल (Past Perfect Continuous Tense In Hindi) में हमने पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस को हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करना सीखा। अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया तो इस शेयर भी करें

अन्य टेंस भी पढ़े:


Leave a Comment