Past Indefinite Tense In Hindi – Rules, Examples & Exercises


Definition of Past Indefinite Tense In Hindi

Past Indefinite Tense In Hindi: इस टेंस को Simple Past Tense के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रकार के वाक्यों में किसी काम का भूतकाल में किसी विशिष्ट समय (Specific Time) पर पूरा होना पाया जाता है। इस टेंस का प्रयोग हमारी अतीत (Past) की आदतों को दर्शाने के लिए भी किया जाता है।

आज की इस पोस्ट में हम Past Indefinite Tense (Hindi to English) के बारे में सीखेंगे और जानेंगे की इस टेंस को किस प्रकार तथा किस-किस अवस्था को दर्शाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

पास्ट इन्डेफिनेट टेंस की पहचान हिंदी में

Past Indefinite Tense In Hindi के हिन्दी वाक्यों के अन्त में “ता था, ती थी, ते थे, या, ये, यी, आ, ई” आदि शब्द आते हैं। जैसा की आप नीचे दिए गए उदाहरण में देख सकते है।

  1. मैंने उसे कल देखा था।
  2. वह 2 बजे चला गया था।
  3. मेरा पर्स घर रह गया।
  4. वह 2015 में भारत आया था।
  5. उसकी कार चोरी हो गई।
  6. मेरा पर्स घर रह गया।
  7. वह चलते चलते फिसल गई।
  8. वह हमारे घर के पास रहती थी।

ऊपर दिए गए सभी उदाहरण में आप देख सकते है की सभी वाक्य के अंत में “ता था, ती थी, ते थे, या, ये, यी, आ, ई ” आदि शब्दों का प्रयोग किया गया है। जिससे हमें पता चलता है की ये सभी वाक्य Past Indefinite Tense In Hindi के वाक्य है।

Types of Past Indefinite Tense In Hindi

अन्य सभी टेंसो की तरह Past Indefinite Tense के वाक्यों को भी चार भागों में बांटा जा सकता है। जो की इस प्रकार है:

  1. सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences)
  2. नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences)
  3. प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentences)
  4. प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य (Interrogative Negative Sentences)

सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences)

Past Indefinite Tense In Hindi के सकारात्मक वाक्यों को अंग्रेजी में बनाना बहुत ही आसान है इसके लिए आपको सबसे पहले सब्जेक्ट लिखना है और उसके बाद वर्ब की सेकेंड फॉर्म लगा देनी है। जैसा की नीचे फॉर्मूले में दिया गया है।

Subject + 2nd Form of Verb + object.

Examples: –

  • मैंने एक पत्र लिखा।
  • I wrote a letter.
  • आरती स्कूल गई थी।
  • Aarti went to school.
  • हमने पिज़ा खाया।
  • We ate pizza.
  • वह दिल्ली में रहती थी।
  • She lived in Delhi.
  • बढ़ई ने एक मेज बनाई।
  • The carpenter made a table.

नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences)

Past Indefinite Tense In Hindi के नकारात्मक वाक्यों को अंग्रेजी में बनाने के लिए सबसे पहले सब्जेक्ट लिखना है और उसके बाद “Did Not” का प्रयोग करना है और फिर वर्ब की फर्स्ट फॉर्म लगा देनी है। जैसा की नीचे फॉर्मूले में दिया गया है।

Subject + Did Not + 1st Form of Verb + object.

Did Not को आप Didn’t भी लिख सकते है।

Examples: –

  • मैंने मेज नहीं तोड़ी।
  • I did not break the table.
  • उसने किसी को नहीं मारा।
  • He did not kill anyone.
  • रोहन ने मुझे पैसे नहीं दिए।
  • Rohan didn’t give me the money.
  • उसने मुझसे कभी बात नहीं की।
  • She never talked to me.
  • वे पिकनिक पर नहीं गए थे।
  • They did not go on a picnic.

प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentences)

प्रश्नवाचक वाक्य यानि की Interrogative Sentences दो तरह के होते है पहले वे वाक्य जिनका जवाब सिर्फ हाँ या ना में दिया जाता है जैसे- अगर आपसे कोई पूछे की “क्या आप स्कूल गए थे?” तो आपका जवाब होगा हाँ मैं गया था या नहीं मैं नहीं गया।

और दूसरे तरह के वाक्य वे होते है जिनका जवाब देते समय कुछ अन्य जानकारी भी देनी होती है जैसे – कोई आपसे पूछे की “आप स्कूल किसके साथ गए थे?” तो अब आपका जवाब हाँ या ना में न होकर अब आपको उसका नाम बताना होगा जिसके साथ आप स्कूल गए थे।

Rule: (पहले प्रकार के वाक्य)

  • इस प्रकार के हिंदी वाक्यों की शुरुआत हमेशा “क्या” शब्द से होती है।
  • अंग्रेजी वाक्य में सबसे पहले “Did” लगाते है फिर उसके बाद सब्जेक्ट और वर्ब की फर्स्ट फॉर्म का प्रयोग करते है।
  • और वाक्य के अंत में Question Tag “?” लगा दिया जाता है।

Did + Subject + 1st Form of Verb + object ?

Examples: –

  • क्या वह पार्टी में आई थी?
  • Did she come to the party?
  • क्या आप उससे मिले?
  • Did you meet her?
  • क्या आपने सेब खाया?
  • Did you eat an apple?
  • क्या रोहन ने शीशा तोड़ा?
  • Did Rohan break the glass?
  • क्या उसने एक बच्ची को जन्म दिया?
  • Did she give birth to a baby girl?

Rule: (दूसरे प्रकार के वाक्य)

  • दूसरे प्रकार के हिंदी वाक्यों के बीच में प्राय: प्रश्नवाचक शब्द (कब, क्यों, क्या, कहाँ, कैसे आदि) दिए जाते है।
  • इनका अंग्रेजी वाक्य बनाते समय सबसे पहले इन शब्दों की अंग्रेजी, फिर “Did” और फिर सब्जेक्ट और फिर वर्ब की फर्स्ट फॉर्म आती है। (See Examples 1-5)
  • और फिर वाक्य के अंत में Question Tag “?” लगा दिया जाता है।
  • और यदि वाक्य में “कितना, कितने, किस, कौन सी” जैसे शब्द आये तो इन शब्दों की अंग्रेजी के साथ “Noun” भी आता है। (See Examples 6-8)
  • यदि वाक्य में “कौन (Who)” शब्द आता हो तो वाक्य में “Did” का प्रयोग नहीं होता। (See Examples 9-11)

<WH> + Did + Subject + Verb (1st) + object ?

S.NHindiEnglish
1तुम वापिस कब आये?When did you come back?
2वह बाहर क्यों गई थी?Why did she go out?
3तुमने कल क्या पहना था?What did you wear yesterday?
4रोहन सोमवार को कहाँ गया था?Where did Rohan go on Monday?
5आपका इंटरव्यू कैसा रहा?How did your interview go?
6ट्रेन कितने बजे पहुंची?What time did the train arrive?
7वह किस स्कूल में पढ़ती थी?In which school did she study?
8आपने कौन सी फिल्म देखी?Which movie did you see?
9पार्टी में कौन आया था?Who came to the party?
10तुम्हारे साथ कौन रहता था?Who lived with you?
11खिड़की किसने तोड़ी?Who broke the window?

प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य (Interrogative Negative Sentences)

Past Indefinite Tense In Hindi के प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य को अंग्रेजी में बनाने के लिए दो तरह के फॉर्मूले का प्रयोग किया जा सकता है जैसा की आप नीचे दिए गए structure को देख सकते है।

<WH> + Did + Subject + Not + V1 + object ?

<WH> + Didn’t + Subject + V1 + object ?

ऊपर दिए गए दोनों में से किसी भी Structure का प्रयोग कर सकते है।

Examples: –

  • क्या रोहित स्कूल नहीं आया था?
  • Did Rohit not come to school?
  • क्या उसने आपको कलम नहीं दी?
  • Did he not give you a pen?
  • आपने उससे बात क्यों नहीं की?
  • Why didn’t you talk to him?
  • कितनी लड़कियां स्कूल नहीं आईं?
  • How many girls did not come to school?
  • कल पिकनिक पर कौन नहीं गया?
  • Who did not go on a picnic yesterday?

Use of Past Indefinite Tense In Hindi

अभी तक हमने सीखा की Past Indefinite Tense का प्रयोग कैसे किया जाता है उनका Structure कैसे तैयार किया जाता है। अब हम यह सीखेंगे की इस Past Indefinite Tense In Hindi का प्रयोग हमें कब और किस स्थिति को दर्शाने के लिए करना चाहिए।

1. अतीत की किसी आदत को व्यक्त करने के लिए (To Express Past Habit):

For Example: –

  • रोहन ने कभी शराब नहीं पी।
  • Rohan never drank wine.
  • मैं बस से दिल्ली जाता था।
  • I used to go to Delhi by bus.
  • वो हमेशा टीवी देखती रहती थी।
  • She always used to watch TV.
  • जब मैं एक विद्यार्थी था तब मैं अक्सर उसे पत्र लिखता था।
  • I often wrote to her when I was a student.

इस प्रकार के वाक्यों में आमतौर पर आपको ये शब्द देखने को मिलते है: (Often, Usually, Seldom, Sometimes, Always, Never, Rarely, Daily, Would, Used To, Etc.)

2. ऐसे किसी कार्य को व्यक्त करने के लिए जो अतीत (Past) में समाप्त हो चूका हो (To Express an Action Completed in the Past):

For Example: –

  • मैं सोमवार को आपके शिक्षक से मिला।
  • I met your teacher on Monday.
  • रूचि ने कल एक नया मोबाइल खरीदा।
  • Ruchi bought a new mobile yesterday.

इस प्रकार के वाक्यों में ( Since, Earlier, Ever Since, Before, Yesterday, The other day, Back, Ago, (Any Point of time in the past), etc.) देखने को मिलते है।

Past Indefinite Tense Example (Hindi To English)

  • राहुल ने कल अपनी चाबी खो दी।
  • Rahul lost his key yesterday.
  • मैं टैक्सी से एयरपोर्ट गया।
  • I went to the airport by taxi.
  • मैंने दस मिनट पहले एक सेब खाया।
  • I ate an apple ten minutes ago.
  • मैं कुछ मिनट पहले ही स्कूल से आया था।
  • I came from school just a few minutes ago.
  • वह पहले इटली में रहता था।
  • He lived in Italy in the past.
  • हम पिछली गर्मियों में वहां गए थे।
  • We went there last summer.
  • उनमें से प्रत्येक ने एक गीत गाया।
  • Each of them sang a song.
  • मैं कल पूरे दिन सोया।
  • I slept all day yesterday.
  • उसने कल रात काम नहीं किया।
  • He did not work last night.
  • उन्होंने पिछले सप्ताह जंपिंग रेस नहीं जीती।
  • They didn’t win the jumping race last week.
  • उसने कल रात खाना नहीं खाया।
  • She didn’t eat dinner last night.
  • वह एक साल पहले संगीत क्लब में शामिल हुई थीं।
  • She joined the music club a year ago.
  • मैं कल रात उसके घर नहीं गया था।
  • I didn’t go to her house last night.
  • क्या आपको कल रात मेरी चाबी नहीं मिली?
  • Didn’t you find my key last night?
  • क्या आप उससे रविवार को नहीं मिले?
  • Didn’t you meet him on Sunday?
  • हमने पिछले साल टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया।
  • We didn’t participate in the tournament last year.
  • क्या वह 1995 में यहां आई थी?
  • Did she move here in 1995?
  • क्या वे दो घंटे पहले अस्पताल पहुंचे थे?
  • Did they arrive at the hospital two hours ago?
  • क्या भारत 2007 विश्व कप नहीं जीता?
  • Did India not win the 2007 World Cup?
  • क्या वह 2019 से पहले उससे कभी नहीं मिला?
  • Did he never meet her before 2019?

आज हमने क्या सीखा?

आज के इस आर्टिकल (Past Indefinite Tense In Hindi) में हमने Past Indefinite Tense का प्रयोग सीखा और जाना की इस टेंस को हमें किस प्रकार प्रयोग करना चाहिए।

अन्य टेंस भी पढ़े:


Leave a Comment