Present Indefinite Tense in Hindi – Rules, Examples, Exercises


Definition of Present Indefinite Tense In Hindi

Present Indefinite Tense In Hindi: इस टेंस को Simple Present Tense के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर इस टेंस का प्रयोग लोगों की वर्तमान की आदत को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। आदत से हमारा अभिप्राय उन सभी कार्यों से है जो हम नियमित रूप से एक निश्चित अंतराल पर करते रहते है। जैसे- वह प्रतिदिन स्कूल जाता है, निधि हर सोमवार को मंदिर जाती है, हम हर साल गर्मियों में शिमला घूमने जाते है, मैं दिन में दो बार ब्रश करता हूँ, इत्यादि।

प्रेजेंट इन्डेफिनेट टेंस की पहचान

Present Indefinite Tense के हिंदी वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते है आदि शब्दों का प्रयोग होता है। जैसा की आप नीचे दिए गए उदाहरण में देख सकते है।

  • रोहन पाँचवी कक्षा में पढता है।
  • मैं सुबह पार्क में घूमने जाता हूँ।
  • वह रोज सुबह लेट उठता है।
  • हम रोज सुबह मंदिर जाते है।
  • वो हमेशा मुझसे झूठ बोलती है।

ऊपर दिए गए उदाहरण में आप देख सकते है की प्रत्येक वाक्य के अंत में “ता है, ती है, ते है” आदि शब्दों का प्रयोग किया गया है जिससे हम समझ सकते है की ये सभी वाक्य Present Indefinite Tense In Hindi के वाक्य है।

Present Indefinite Tense in Hindi के प्रकार

अन्य सभी टेन्स की तरह ही प्रेजेंट इन्डेफिनेट टेंस के वाक्य भी चार तरह के हो सकते है जो की नीचे दिए गए है।

  1. सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences)
  2. नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences)
  3. प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentences)
  4. प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य (Interrogative Negative Sentences)

सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences)

इस प्रकार के वाक्यों को हिंदी से अंग्रेजी में बनाने के लिए सबसे पहले सब्जेक्ट लिखा जाता है फिर उसके बाद सब्जेक्ट के अनुसार वर्ब की फर्स्ट फॉर्म का प्रयोग किया जाता है।

Structure: Subject + 1st Form of Verb + s/es + Object.

Rules:

(1) यदि Subject “Singular Third Person” (he, she, it & name of single person) है तो वाक्यों में Verb के साथ ‘s/es’ का प्रयोग करते है।

HindiEnglish
वह खेलती है।She plays.
वह जाता है।He goes.
बारिश होती है।It rains.
रोहन पढता है।Rohan studies.

(2) अन्य सभी Subject (I, You, They, We & Name of two or more person) के वाक्यों में वर्ब के साथ s/es का प्रयोग नहीं किया जाता है।

Examples: –

HindiEnglish
मैं खेलता हूँ।I play.
तुम खेलते हो।You play.
वे खेलते है।They play.
हम खेलते है।We play.
रोहन और मोहन खेलते है।Rohan and Mohan play.

नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences)

Present Indefinite Tense in Hindi के Negative Sentences को अंग्रेजी में बनाने के लिए सबसे पहले सब्जेक्ट लिखा जाता है और फिर सब्जेक्ट के अनुसार “Do Not” या “Does Not” का प्रयोग करते है और फिर वर्ब की फर्स्ट फॉर्म लगाते है। इस टेंस के नकारात्मक वाक्यों में वर्ब के साथ s/es का प्रयोग नहीं किया जाता।

Structure:  Subject + Do/Does + Not + V1 + Object.

Rules: –

(1) “Singular Third Person” (He, She, It & Name of one Person) के साथ Does Not का प्रयोग किया जाता है।

HindiEnglish
वह नहीं खेलता है।He does not play.
वह नहीं जाती है।She does not go.
बारिश नहीं होती है।It does not rain.
रोहन काम नहीं करता है।Rohan does not work.

(2) अन्य सभी सब्जेक्ट (I, You, They, We & Name of two or more person)  के साथ “Do Not” और V1 का प्रयोग करते है।

उदाहरण:

HindiEnglish
मैं नहीं जाता हूँ।I do not go.
तुम नहीं खेलते हो।You do not play.
वे नहीं लिखते है।They do not write.
हम काम नहीं करते है।We do not work.
नेहा और सुमन बात नहीं करती।Neha and Suman do not talk.

प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentences)

प्रश्नवाचक वाक्य यानि की Interrogative Sentences दो तरह के होते है पहले वे वाक्य जिनका जवाब सिर्फ हाँ या ना में दिया जाता है जैसे- अगर आपसे कोई पूछे की क्या आप स्कूल जाते है? तो आपका जवाब होगा हाँ मैं जाता हूँ या नहीं मैं नहीं जाता।

और दूसरे तरह के वाक्य वे होते है जिनका जवाब देते समय कुछ अन्य जानकारी भी देनी होती है जैसे – कोई आपसे पूछे की आप किस स्कूल में पढ़ते है? तो अब आपका जवाब हाँ या ना में न होकर आपको अपने स्कूल का नाम बताना होगा।

Rule: (पहले प्रकार के वाक्य)

1. इस प्रकार के हिंदी वाक्यों की शुरुआत हमेशा “क्या” शब्द से होती है।

2. अंग्रेजी वाक्य में सबसे पहले Do/Does लगाते है फिर उसके बाद सब्जेक्ट और वर्ब की फर्स्ट फॉर्म का प्रयोग करते है।

3. और वाक्य के अंत में Question Tag “?” लगा दिया जाता है।

3. यदि सब्जेक्ट “Singular Third Person” (He, She, It & Name of one Person) है तो “Does” का प्रयोग होता है। (See Examples 1-4)

4. और यदि सब्जेक्ट (I, You, They, We & Name of two or more Person) है तो “Do” का प्रयोग होता है। (See Examples 5-9)

Structure: Do/Does + Subject + 1st Form of Verb + object?

S.NHindiEnglish
1क्या वह संगीत सुनता है?Does he listen to music?
2क्या वो विद्यालय जाती है?Does she go to school?
3क्या बारिश होती है?Does it rain?
4क्या आरती अंग्रेजी सीखती है?Does Aarti learn English?
5क्या मैं हॉकी खेलता हूँ?Do I play hockey?
6क्या आप चाय पीते हैं?Do you take tea?
7क्या वे पिज्जा खाते हैं?Do they eat pizza?
8क्या हम मुंबई जाते हैं?Do we go to Mumbai?
9क्या रोहन और सोहन दूध पीते है?Do Rohan and Sohan drink milk?

Rule: (दूसरे प्रकार के वाक्य)

1. दूसरे प्रकार के हिंदी वाक्यों के बीच में प्राय: प्रश्नवाचक शब्द (कब, क्यों, क्या, कहाँ, कैसे आदि) दिए जाते है।

2. इनका अंग्रेजी वाक्य बनाते समय सबसे पहले इन शब्दों की अंग्रेजी, फिर Do या Does और फिर सब्जेक्ट और फिर वर्ब की फर्स्ट फॉर्म आती है। (See Examples 1-4)

3. और फिर वाक्य के अंत में Question Tag “?” लगा दिया जाता है।

4. और यदि वाक्य में “कितना, कितने, किस” जैसे शब्द आये तो इन शब्दों की अंग्रेजी के साथ “Noun” भी आता है। (See Examples 5-7)

5. यदि वाक्य में “कौन (Who)” शब्द आता हो तो वाक्य में “Do” या “Does” का प्रयोग नहीं होता। (See Examples No. 8)

Structure: <WH> + Do/Does + Subject + 1st Form of Verb + object?

उदाहरण:

S.NHindiEnglish
1आप दिल्ली में कहाँ रहते हैं?Where do you live in Delhi?
2राम कार्यालय कब जाता हैं?When does Ram go to the office?
3आप कॉलेज कैसे जाते हैं?How do you go to college?
4वे खेलने कहाँ जाते हैं?Where do they go to play?
5आप कितने बजे सोते हैं?What time do you sleep?
6आपके पास कितने सेब हैं?How many apples do you have?
7वह किस स्कूल में पढ़ती है?In which school does she study?
8आपके घर रोज कौन आता है?Who comes to your house daily?

प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य (Interrogative Negative Sentences)

1. Present Indefinite Tense in Hindi के Interrogative Sentences की तरह ही यह टेंस भी बनाया जाता है बस इसके वाक्यों में सब्जेक्ट के बाद Not लगा दिया जाता है।

2. लेकिन इस प्रकार के वाक्यों में Who के बाद Does Not लगाया जाता है। (See Example No. 7)

Structure: <WH> + Do/Does + Subject + Not + V1 + object?

Examples:

S.NHindiEnglish
1क्या मैं खेलने नहीं जाता हूँ?Do I not go to play?
2क्या वह अंग्रेजी नहीं बोलती है?Does she not speak English?
3क्या अमित स्कूल नहीं जाता है?Does Amit not go to school?
4क्या वह आपसे प्यार नहीं करता?Does he not love you?
5क्या वे मुंबई में नहीं रहते हैं?Do they not live in Mumbai?
6क्या पूजा अंग्रेजी नहीं सीखती?Does Pooja not learn English?
7संगीत किसे पसंद नहीं है?Who does not like music?

Use of Present Indefinite Tense In Hindi

अभी तक हमने सीखा की Present Indefinite Tense का प्रयोग कैसे किया जाता है उनका Structure कैसे तैयार किया जाता है। अब हम यह सीखेंगे की इस Present Indefinite Tense In Hindi का प्रयोग हमें कब और किस स्थिति को दर्शाने के लिए करना चाहिए।

1. To Express Habitual Action:

जब हम किसी की वर्तमान की आदत को व्यक्त करना चाहते है तो Present Indefinite Tense का प्रयोग किया जाता है।

e.g. :

  • रोहन हमेशा सच बोलता है।
  • Rohan always tells the truth.
  • मैं रोज सुबह मंदिर जाता हूँ।
  • I go to the temple every morning.
  • वह रोजाना बस से ऑफिस जाता है।
  • He goes to the office by bus every day.
  • मेरी दादी अक्सर सुबह टहलने जाती हैं।
  • My grandmother often goes for a walk in the morning.

2. To show a Present custom or ritual.

लोगो की वर्तमान प्रथा और परम्परा को बताने के लिए प्रेजेंट इन्डेफिनेट टेंस का प्रयोग किया जाता है।

e.g. :

  • हिंदू हर साल दिवाली मनाते हैं।
  • Hindus celebrate Diwali every year.
  • हिन्दू लोग मंदिर में पूजा करते है।
  • Hindus worship in Temple.
  • मुसलमान दिन में पांच बार नमाज अदा करते हैं।
  • Muslims offer namaz five times a day.

3. To Express General / Scientific Truth:

वह सत्य जो वैज्ञानिक और सामान्य तौर पर सच होते है को व्यक्त के लिए Present Indefinite Tense का प्रयोग किया जाता है।

e.g. :

  • वह 11 वीं कक्षा में पढ़ता है। → General Truth
  • He studies in the 11th class.
  • पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है। → General Truth
  • The Earth revolves around the Sun.
  • पौधे सूर्य की किरणों से भोजन को अवशोषित करते हैं। → Scientific Facts
  • Plants absorb food from the sun’s rays

4. Scheduled Events in the Near Future 

वह निकट भविष्य की योजना या टाइम टेबल जिसका भविष्य में होना लगभग (99%) तय होता है को दर्शाने के लिए Present Indefinite Tense का प्रयोग होता है। जैसे – मैच कल 12 बजे शुरू होगा, प्रधानमंत्री कल अमेरिका जायेंगे।

इसमें वही कार्य आते है जो 99% पूरे हो ही जाए जैसे- किसी स्कूल द्वारा परीक्षा का कराया जाना, क्रिकेट बोर्ड द्वारा मैच का कराया जाना, किसी मंत्री के दौरे या किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का टाइम टेबल।

e.g. :

  • क्रिकेट मैच शुक्रवार को सुबह 10 बजे शुरू होगा।
  • The cricket match starts at 10 am on Friday.
  • प्रधानमंत्री कल चीन के लिए रवाना होंगे।
  • The Prime Minister leaves for China tomorrow.
  • विमान दस मिनट में निकलेगा।
  • The plane leaves in ten minutes.

5. To Make the Commentary of a Game.

किसी मैच के दौरान कमेंट्री करते समय भी Present Indefinite Tense का प्रयोग किया जाता है।

e.g. :

  • Akhtar balls to Dhoni, Dhoni hits hard the ball, the ball goes out of the boundary line and it’s a four-run.

Present Indefinite Tense Examples (Hindi to English)

  • बुलेट ट्रेन बहुत तेज चलती है।
  • Bullet trains run very fast.
  • वह हमेशा अपनी मां के साथ बाजार जाती है।
  • She always goes to the market with her mother.
  • हम आमतौर पर अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते हैं।
  • We usually play cricket with our friends.
  • रोहन हर रविवार को देर से उठता है।
  • Rohan gets up late every Sunday.
  • मैं अपने भाई-बहनों के साथ लूडो खेलता हूँ।
  • I play Ludo with my siblings.
  • वह और मैं सुबह टहलने जाते हैं।
  • He and I go for a walk in the morning.
  • क्या मैं समय पर स्कूल नहीं आता हूँ?
  • Do I not come to school on time?
  • क्या आपके पिता आपको पॉकेट मनी नहीं देते हैं?
  • Doesyour father not give you pocket money?
  • क्या राहुल और उसकी पत्नी एक साथ खाना नहीं खाते हैं?
  • Do Rahul and his wife not eat food together?

Present Indefinite Tense Exercise In Hindi

  1. मैं लंदन में रहता हूँ।
  2. वह स्कूल जाती है।
  3. मैं सुबह जल्दी उठता हूँ।
  4. वे क्रिकेट खेलते है।
  5. रूचि गाना गाती है।
  6. मेरा कुत्ता बहुत तेज दौड़ता है।
  7. शून्य डिग्री में पानी जम जाता है।
  8. हम रोज सुबह टेनिस खेलते हैं।
  9. दिल्ली भारत में है।
  10. मैं अध्यापक नहीं हुँ।
  11. क्या वह लंदन में रहती है?
  12. हम अक्सर सुबह टहलने जाते हैं।
  13. मैच शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू होगा।
  14. वह तैरना जानता है।
  15. वह खाना बनाना नहीं जानती।
  16. क्या वह कॉफी बनाना जानती है।
  17. वह बस से ऑफिस जाता है।
  18. उसे फुटबॉल खेलना बहुत पसंद है।
  19. हमें पतंग उड़ाना पसंद नहीं है।
  20. क्या बिल्लियों को दूध पसंद है?
  21. क्या वो विद्यालय जाती है?
  22. वह सोचती है कि वह बहुत सुंदर है।
  23. आप स्कूल क्यों नहीं जाते?
  24. आप ऑफिस कब जाते हैं?
  25. मुझे चाय पसंद नहीं है।
  26. वह अंग्रेजी नहीं सिखाती।
  27. रोहित अमेरिका में रहता है।
  28. वह हमेशा सच कहता है।
  29. वह 12 वीं कक्षा में पढ़ता है।
  30. मेरा भाई कभी झूठ नहीं बोलता।
  31. सूरज पूरब में उगता है।
  32. वे बेवकूफों की तरह नाचते हैं।
  33. वह एक बच्चे की तरह रोती है।
  34. वह हमेशा देरी से आती है।
  35. वह आपसे बात करना चाहता है।

Translation- Present Indefinite Tense (Hindi to English)

  1. I live in London.
  2. She goes to school.
  3. I wake up early in the morning.
  4. They play cricket.
  5. Ruchi sings a song.
  6. My dog ​​runs very fast.
  7. Water freezes at zero degrees.
  8. We play tennis every morning.
  9. Delhi is in India.
  10. I am not a teacher.
  11. Does she live in London?
  12. We often go for a walk in the morning.
  13. The match will start at 10 am on Friday.
  14. He knows how to swim.
  15. She doesn’t know how to cook.
  16. Does she know how to make coffee?
  17. He goes to the office by bus.
  18. He loves to play football.
  19. We do not like flying kites.
  20. Do cats like milk?
  21. Does she go to school?
  22. She thinks she is very beautiful.
  23. Why don’t you go to school?
  24. When do you go to the office?
  25. I do not like tea.
  26. She does not teach English.
  27. Rohit lives in America.
  28. He always tells the truth.
  29. He studies in 12th grade.
  30. My brother never lies.
  31. The sun rises in the east.
  32. They dance like idiots.
  33. She cries like a baby.
  34. She always arrives late.
  35. He wants to talk to you.

हमने क्या सीखा?

आज के इस आर्टिकल (Present Indefinite Tense In Hindi) में हमने प्रेजेंट इन्डेफिनेट टेंस के हिंदी वाक्यों को अंग्रेजी में बदलना सीखा और जाना की इस टेंस का इस्तेमाल हमें कब और किस प्रकार करना चाहिए।

अन्य टेंस भी पढ़े:


1 thought on “Present Indefinite Tense in Hindi – Rules, Examples, Exercises”

Leave a Comment