Past Continuous Tense In Hindi – Rules, Examples & Exercise


Definition of Past Continuous Tense In Hindi

Past Continuous Tense In Hindi – इस प्रकार के वाक्यों में किसी काम के भूतकाल में जारी रहने का बोध होता है जैसे – वह कल खेल रहा था, सुबह बारिश हो रही थी।

लेकिन ध्यान रहे की इस टेंस के वाक्यों में यह नहीं बताया जाता की कोई काम कब से या कितनी देर से चल रहा था जैसे वह २ बजे से खेल रहा था, तीन दिन से बारिश हो रही थी। क्योकिं इस प्रकार के वाक्य Past Perfect Continuous Tense के अंतर्गत आते है।

आज की इस आर्टिकल में हम Past Continuous Tense (Hindi to English) के हिंदी वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद करना सीखेंगे। पोस्ट के अंत में अनेक उदाहरण भी दिए गए है, इस टेंस को अच्छी तरह सीखने के लिए इसे अंत तक पढ़ें।

पास्ट कंटीन्यूअस टेंस की पहचान हिंदी में

Past Continuous Tense in Hindi के हिंदी वाक्यों के अंत में “रहा था, रहे थे, रही थी” आदि शब्दों का प्रयोग होता है जैसे:

  1. मैं खाना खा रहा था।
  2. वह गिटार बजा रही थी।
  3. रोहन पतंग उड़ा रहा था।
  4. वे लड़ाई कर रहे थे।
  5. हम लूडो खेल रहे थे।
  6. बच्चा सो रहा था।
  7. कल बारिश हो रही थी।

ऊपर दिए गए उदाहरण में आप देख सकते है प्रत्येक वाक्य के अंत में “रहा था, रहे थे, रही थी” आदि शब्दों का प्रयोग हुआ है जिससे ये पता चलता है की ये सभी वाक्य Past Continuous Tense In Hindi के वाक्य है।

Types of Past Continuous Tense In Hindi

अन्य सभी टेंसो की तरह Past Continuous Tense के वाक्यों को भी चार भागों में बांटा जा सकता है। जो की इस प्रकार है:

  1. सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences)
  2. नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences)
  3. प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentences)
  4. प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य (Interrogative Negative Sentences)

सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences)

Past Continuous Tense In Hindi के वाक्यों को अंग्रेजी में बनाने के लिए वर्ब की पहली (Base) फॉर्म के साथ ING का प्रयोग होता है, इस टेंस के हिंदी वाक्यों को अंग्रेजी में बनाने के लिए सबसे पहले सब्जेक्ट लिखते है और फिर सब्जेक्ट के अनुसार Was/Were और फिर Verb(1st) के साथ ING लगा देते है जैसा की नीचे फॉर्मूले में दिया गया है।

Subject + Was/Were + V1 के साथ ing + Object.

Examples: –

  • मैं एक किताब पढ़ रहा था।
  • I was reading a book.
  • वह दूध पी रहा था।
  • He was drinking milk.
  • शिखा फर्श पर झाड़ू लगा रही थी।
  • Shikha was sweeping the floor. 
  • आप दीवार पर पेंटिंग कर रहे थे।
  • You were painting on the wall.
  • वह अपने नौकर को गाली दे रही थी।
  • She was abusing her servant.
  • रोहन एक फिल्म देख रहा था।
  • Rohan was watching a film.
  • ट्रेन बहुत तेज चल रही थी।
  • The train was moving very fast.
  • गाय घास चर रही थी।
  • The cow was grazing the grass.
  • वह एमबीबीएस कर रहा था।
  • He was doing MBBS.

नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences)

Past Continuous Tense In Hindi के नकारात्मक वाक्यों को अंग्रेजी में बनाने के लिए Was / Were के बाद Not लगा दिया जाता है जैसा की नीचे फार्मूला में दिया गया है।

Subject + Was/Were + Not +V1 (ing) + Object.

Was + Not = Wasn’t
Were + Not = weren’t

Examples: –

  • बच्चा दूध नहीं पी रहा था।
  • The child was not drinking milk.
  • मैं चिड़ियाघर नहीं जा रहा था।
  • I was not going to the zoo.
  • वह चोरी नहीं कर रहा था।
  • He was not stealing.
  • वे पार्टी में नहीं आ रहे थे।
  • He was not coming to the party.
  • बच्चे बगीचे में नहीं खेल रहे थे।
  • The kids weren’t playing in the garden.
  • कंपनी घाटे में नहीं चल रही थी।
  • The company wasn’t running at a loss.
  • मेरा इंटरनेट काम नहीं कर रहा था।
  • My internet was not working.
  • बढ़ई लकड़ी नहीं काट रहा था।
  • The carpenter wasn’t cutting wood.

प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentences)

Past Continuous Tense In Hindi के Interrogative वाक्य को इंग्लिश में बदलने के लिए Was / Were का प्रयोग सब्जेक्ट से पहले किया जाता है तथा वाक्य के अंत में Question Tag (?) लगाया जाता है।

Was/Were + Subject + V1 (ing) + Object ?

Examples: –

  • क्या मैं दिल्ली जा रहा था?
  • Was I going to Delhi?
  • क्या हम पिज्जा खा रहे थे?
  • Were we eating pizza?
  • क्या वे गिटार बजा रहे थे?
  • Were they playing the guitar?
  • क्या बच्चा सो रहा था?
  • Was the child sleeping?
  • क्या वह गाना गा रही थी?
  • Was she singing a song?
  • क्या अक्षय कल फुटबॉल खेल रहा था?
  • Was Akshay playing football yesterday?
  • क्या आप फिल्म देख रहे थे?
  • Were you watching a movie?
  • क्या मजदूर काम कर रहे थे?
  • Were the laborers working?

प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य (Interrogative Negative Sentences)

Past Continuous Tense In Hindi के वाक्य को Interrogative Negative बनाने के लिए Was / Were का प्रयोग सब्जेक्ट से पहले किया जाता है और सब्जेक्ट के बाद Not तथा वाक्य के अंत में Question Tag (?) लगा दिया जाता है।

Was/Were + Subject + Not + V1( ing) + Object ?

Examples: –

  • क्या आप बाजार नहीं जा रहे थे?
  • Were you not going to the market?
  • क्या वे होमवर्क नहीं कर रहे थे?
  • Were they not doing homework?
  • क्या वह आपको जवाब नहीं दे रहा था?
  • Was he not replying to you?
  • क्या वह अंग्रेजी नहीं सीख रही थी?
  • Was she not learning English?
  • क्या मनीष पार्क में नहीं घूम रहा था?
  • Was Manish not walking in the park?

Note: इस प्रकार के वाक्यों में Was / Were और not का प्रयोग एक साथ भी किया जा सकता है, नीचे उदाहरण देखे।

  • क्या वह चिल्ला नहीं रहा था?
  • Wasn’t he screaming?
  • क्या आप छत पर नाच नहीं रहे थे?
  • Weren’t you dancing on the terrace?
  • क्या आप बाजार नहीं जा रहे थे?
  • Weren’t you going to the market?

Past Continuous Tense In Hindi to English Exercise

  1. पब्लिक चोर का पीछा कर रही थी।
  2. वे किसी से फोन पर बात कर रहे थे।
  3. हमारे आँगन में मोर नहीं नाच रहा था।
  4. जब वह वहाँ पहुंची तो बारिश नहीं हो रही थी।
  5. क्या जब घंटी बजी तब छात्र खेल रहे थे?
  6. क्या जब घंटी बजी तब छात्र खेल रहे थे?
  7. क्या बच्चे कुछ समय पहले यहाँ नहीं खेल रहे थे?
  8. वह इस समय कल क्या कर रहा था?
  9. मैं रात का खाना बना रहा था जब वह आई।
  10. रात के 8 बजे, मैं रात का खाना खा रहा था।
  11. मैं तुम्हारे ही बारे में सोच रहा था।
  12. वह लाइब्रेरी में पढ़ रहा था।
  13. मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही थी।
  14. मुझे नींद नहीं आ रही थी।
  15. वह विभिन्न विषयों पर लेख लिख रहे थे।
  16. वह बच्चे को दुलार रही थी।
  17. कवि एक रोमांटिक कविता लिख ​​रहा था।
  18. वो सड़क के बीचो-बीच खड़ा था।
  19. क्या फ़ोन बज रहा था।
  20. हम कार्यक्रम का पूरा आनंद ले रहे थे।
  21. वह सड़क पार कर रहा था।
  22. वह उस समय एक अखबार पढ़ रहा था।
  23. मैं टीवी देख रहा था जब बच्चे खेल रहे थे।
  24. मैं कल 8 बजे गिटार बजा रहा था।
  25. मैं संगीत सुन रहा था जब दरवाजे की घंटी बजी।

Past Continuous Tense In Hindi to English Exercise

  1. The public was following the thief.
  2. They were talking to someone over the phone.
  3. The peacock wasn’t dancing in our courtyard.
  4. When she got there, it was not raining.
  5. Were the students playing when the bell rang?
  6. Were you following her last night?
  7. Were the children not playing here a while ago?
  8. What was he doing this time yesterday?
  9. I was making dinner when she arrived.
  10. At 8 o’clock, I was eating dinner.
  11. I was thinking about you.
  12. He was studying in the library.
  13. I was missing you a lot.
  14. I wasn’t feeling sleepy.
  15. He was writing articles on various subjects.
  16. She was dandling the child.
  17. The poet was writing a romantic poem.
  18. He was standing in the middle of the road.
  19. Was the phone ringing?
  20. We were enjoying the program thoroughly.
  21. He was crossing the road.
  22. He was reading a newspaper at that time.
  23. I was watching TV while the kids were playing.
  24. I was playing the guitar at 8 o’clock yesterday.
  25. I was listening to music when the doorbell rang.

आज हमने क्या सीखा?

आज के इस आर्टिकल (Past Continuous Tense In Hindi) में हमने पास्ट कंटीन्यूअस टेंस का हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करना सीखा अगर आपको हमारा ये आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे शेयर भी करें।

अन्य टेंस भी पढ़े:


Leave a Comment