Present Continuous Tense In Hindi
Present Continuous Tense In Hindi- इस प्रकार के वाक्यों में किसी काम के वर्तमान में जारी रहने का बोध होता है, परन्तु यह नहीं बताया जाता की यह काम कब से या कितनी देर से चल रहा है। जैसे – वह कार की सफाई कर रहा है, रोहन फिल्म देख रहा है।
Note: अगर वाक्य के साथ में काम के जारी रहने का समय भी दिया गया हो तो इस प्रकार के वाक्य Present Perfect Continuous Tense के अंतर्गत आते है। जैसे – वह सुबह से कार की सफाई कर रहा है, रोहन २ घंटे से फिल्म देख रहा है।
आज की इस पोस्ट में हम Present Continuous Tense (Hindi to English) के बारे में जानेंगे की इस टेंस को किस प्रकार तथा किस-किस अवस्था को दर्शाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस की पहचान हिंदी में
प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के हिंदी वाक्यों के अंत में “रहा है, रहा हूँ, रही है, रही हूँ, रहे है” आदि शब्दों का प्रयोग किया जाता है। नीचे दिए गए उदाहरणों को ध्यान से देखे:
- मैं क्रिकेट खेल रहा हूँ।
- वह बाजार जा रही है।
- रोहन किताब पढ़ रहा है।
- मेरी मम्मी खाना बना रही है।
- बच्चे शोर कर रहे है।
- हम पिज़्ज़ा खा रहे है।
- वे दिल्ली जा रहे है।
- आरती कपडे धो रही है।
- पिताजी अखबार पढ़ रहे है।
- वो दोनों लड़ाई कर रहे है।
ऊपर दिए गए सभी उदाहरणों के अंत में “रहा है, रहा हूँ, रही है, रही हूँ, रहे है” आदि शब्दों का प्रयोग किया गया है जिससे हम समझ सकते है की ऊपर दिया गया प्रत्येक वाक्य Present Continuous Tense In Hindi के वाक्य है।
Types of Present Continuous Tense
अन्य सभी टेन्सों की तरह Present Continuous Tense के वाक्यों को भी मुख्यत: चार भागों में बाटाँ गया है प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के चारों टाइप नीचे दिए गए है।
- सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences)
- नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences)
- प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentences)
- प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य (Interrogative Negative Sentences)
सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences)
प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेन्स के हिंदी सकारात्मक वाक्यों को अंग्रेजी में बनाने के लिए सबसे पहले सब्जेक्ट लिखा जाता है और फिर सब्जेक्ट के अनुसार Is Am Are का प्रयोग किया जाता है और फिर Verb की First Form में ING लगाई जाती है। फार्मूला नीचे दिया गया है।
Structure: Subject + Is/Am/Are + Verb (ing) + Object.
e.g.:-
- बच्चा सो रहा है।
- The baby is sleeping.
- मैं एक उपन्यास पढ़ रहा हूँ।
- I am reading a novel.
- वह मेज साफ कर रहा है।
- He is cleaning the table.
- राहुल अपना घर पेंट कर रहा है।
- Rahul is painting his house.
- रोहन किताब पढ़ रहा है।
- Rohan is reading a book.
नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences)
Present Continuous Tense In Hindi के नकारात्मक वाक्यों को अंग्रेजी में बनाने के लिए Is Am Are के बाद Not का प्रयोग किया जाता है।
Structure: Subject + Is/Am/Are + Not + Verb (ing) + Object.
e.g.:-
- बच्चे शोर नहीं कर रहे हैं।
- Children are not making noise.
- रोहन अपना नाश्ता नहीं कर रहा है।
- Rohan is not having his breakfast.
- मैं फिल्म नहीं देख रहा हूँ।
- I am not watching a movie.
- मम्मी खाना नहीं बना रही हैं।
- Mother is not cooking.
- पिंकी कपड़े नहीं धो रही है।
- Pinky is not washing clothes.
प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentences)
Present Continuous Tense In Hindi के वाक्यों को Interrogative बनाने के लिए Is Am Are का प्रयोग सब्जेक्ट से पहले किया जाता है तथा वाक्य के अंत में (?) का प्रयोग करते है।
Structure: <WH> + Is/Am/Are + Subject + Verb (ing) + Object ?
e.g.:-
- क्या मैं दिल्ली जा रहा हूँ?
- Am I going to Delhi?
- क्या वह सेब खा रहा है?
- Is he eating an apple?
- क्या लड़के मैच देख रहे हैं?
- Are the boys watching a match?
- क्या पिताजी अखबार पढ़ रहे हैं?
- Is Dad reading a newspaper?
- क्या वह फिल्म देख रहा है/रही है?
- Is He/she watching a movie?
- पिकनिक पर कौन जा रहा है?
- Who is going on a picnic?
- तुम हँस क्यों रहे हो?
- Why are you laughing?
- वह कब आ रही है?
- When is she coming?
प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य (Interrogative Negative Sentences)
Present Continuous Tense In Hindi के वाक्यों को Interrogative Negative बनाने के लिए Is Am Are का प्रयोग सब्जेक्ट से पहले और सब्जेक्ट के बाद Not का प्रयोग किया जाता है तथा वाक्य के अंत में (?) का प्रयोग करते है।
Structure: <WH> + Is/Am/Are + Subject + Not + Verb (ing) + Object ?
e.g.:-
- क्या मैं बाज़ार नहीं जा रहा हूँ?
- Am I not going to the market?
- क्या लड़के फूटबाल मैच नहीं देख रहे हैं?
- Are the boys not watching a football match?
- क्या आरती किताब नहीं पढ़ रही है?
- Is Aarti not reading a book?
- क्या वह फिल्म नहीं देख रहा है/रही है?
- Is He/she not watching a movie?
- क्या वे अंग्रेजी नहीं सीख रहे हैं?
- Are they not learning English?
- आप वहाँ क्यों नहीं जा रहे हैं?
- Why are you not going there?
- अंग्रेजी कौन नहीं सीख रहा है?
- Who is not learning English?
Use Of Present Continuous Tense In Hindi
अभी तक हमने सीखा की Present Continuous Tense In हिंदी के वाक्यों को अंग्रेजी में कैसे ट्रांसलेट किया जाता है। उनका Structure कैसे तैयार किया जाता है। अब हम जानेंगे की प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के वाक्यों को अंग्रेजी में कब और किस प्रकार इस्तेमाल किया जाता है वह कोनसी अवस्था है जब हमें इस टेंस का प्रयोग करना चाहिए।
1. For an Action In Progress That is Temporary In Nature:
इस टेंस का प्रयोग ऐसे सभी कामों को बताने के लिए करते है जो बोलते समय चल रहे होते है परन्तु वो अस्थाई होते है यानी की कुछ समय पश्चात वो काम पूरा हो जाएगा। जैसे – राहुल इस समय सो रहा है।, गीता खाना बना रही है।
e.g.:-
- वह अभी एक इतिहास की किताब पढ़ रही है।
- She is reading a history book right now.
- मेरी मां इस वक्त कपड़े धो रही हैं।
- My mother is washing clothes at this moment.
2. An Action That Will Happen In Near Future:
निकट भविष्य की योजना को व्यक्त करने के लिए Present Continuous Tense का प्रयोग किया जाता है।
e.g.:-
- हम गुरुवार को हैदराबाद जा रहे हैं।
- We are going to Hyderabad on Thursday.
- मेरे पिता अगले सोमवार को दिल्ली से आ रहे हैं।
- My father is coming from Delhi next Monday.
3. An Action That is Not in Progress Right Now, But Is Generally Ongoing:
ऐसे कार्य जो बोलते समय नहीं चल रहे होते, परन्तु सामान्य रूप से चल रहे होते है।
e.g.:-
- जॉन इन दिनों एक उपन्यास लिख रहा है।
- John is writing a novel these days.
- वह आजकल अमेरिकन इंस्टीट्यूट से अंग्रेजी सीख रही है।
- She is learning English nowadays from the American Institute.
4. किसी की वर्तमान स्थिति दर्शाने के लिए भी Present Continuous Tense का प्रयोग किया जाता है।
e.g.:-
- उसने नीली रंग की शर्ट पहनी हुई हैं।
- He is wearing a blue shirt.
- रोहित और मोहन दरवाजे पर खड़े हैं।
- Rohit and Mohan are standing at the door.
- कल्पना एक कुर्सी पर बैठी है।
- Kalpana is sitting in a chair.
Present Continuous Tense Examples (Hindi To English)
- मम्मी अभी रसोई में खाना बना रही है।
- Mommy is cooking in the kitchen right now.
- आप एक अंग्रेजी व्याकरण की पुस्तक पढ़ रहे हैं।
- You are reading an English grammar book.
- वह छत पर टहल रहा है/रही है।
- He/She is walking on the terrace.
- तुम कार के इंजन की मरम्मत नहीं कर रहे हो।
- You are not repairing the engine of the car.
- वह छत पर नहीं टहल रहा है/रही है।
- He/She is not walking on the terrace.
- क्या आप अगले सप्ताहांत में अपने भाई से मिलने जा रहे है?
- Are you visiting your brother next weekend?
- क्या मैं कार के इंजन की मरम्मत नहीं कर रहा हूँ।
- Am I not repairing the car engine?
- क्या रोहन अपना नाश्ता नहीं कर रहा है।
- Is Rohan not having his breakfast.
- वातावरण इन दिनों तेजी से बदल रहा है।
- The atmosphere is changing quickly these days.
- मुंबई में हमेशा बारिश होती रहती है।
- It’s always raining in Mumbai.
- वह हमेशा इतनी जोर से क्यों बात करती है?
- Why is she always talking to loud?
- तुम रोहन से शादी कब कर रही हो
- When are you marrying Rohan?
- बिक्री प्रबंधक उनके लाभ की गणना कर रहा है।
- The sales manager is calculating their profit.
- रोगी बहुत धीमी गति से सांस ले रहा है।
- The patient is breathing very slowly.
- हमारा व्यवसाय बहुत धीमी गति से विस्तार कर रहा है।
- Our business is expanding very slowly.
Present Continuous Tense Exercise In Hindi
- पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- बच्चे फेंस की पेंटिंग कर रहे है।
- मोहित अपना जन्मदिन नहीं मना रहा है।
- वह अभी इसके बारे में नहीं सोच रही है।
- उसके सहयोगी उसकी मदद नहीं कर रहे हैं।
- क्या आपके दोस्त जंगल में स्कीइंग कर रहे हैं?
- वह लाइब्रेरी में आपका इंतजार कर रही है।
- आप इतनी गहनता से अंग्रेजी क्यों सीख रहे हैं?
- दीप्ति एक नई नौकरी पाने के बारे में सोच रही है।
- हम सोनी टीवी पर एक कॉमेडी शो देख रहे हैं।
Translation
- The police are investigating the matter.
- The children are painting the fence.
- Mohit is not celebrating his birthday.
- She is not thinking about it right now.
- Her colleagues are not helping her.
- Are your friends skiing in the forest?
- She is waiting for you in the library.
- Why are you learning English so intensely?
- Deepti is thinking about getting a new job.
- We are watching a comedy show on Sony TV.
आज हमने क्या सीखा?
आज के इस आर्टिकल (Present Continuous Tense In Hindi) में हमने प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस का प्रयोग सीखा और जाना की इस टेंस का प्रयोग हमें कब और किस तरह से करना चाहिए।
अन्य टेंस भी पढ़े:
- Present Indefinite Tense
- Present Continuous Tense
- Present Perfect Tense
- Present Perfect Continuous Tense
- Past Indefinite Tense
- Past Continuous Tense
- Past Perfect Tense
- Past Perfect Continuous Tense
- Future Indefinite Tense
- Future Continuous Tense
- Future Perfect Tense