Present Perfect Tense In Hindi – Rules, Examples, Exercises


Definition of Present Perfect Tense In Hindi

Present Perfect Tense In Hindi- इस प्रकार के वाक्यों में काम का वर्तमान में पूरा होना पाया जाता है। यह टेंस Present और Past का मिश्रण होता है। यह टेंस वर्तमान के साथ एक मजबूत सम्बन्ध का इशारा करता है हालाँकि कार्य पास्ट में समाप्त हो चूका होता है।

आज की इस पोस्ट में हम Present Perfect Tense (Hindi to English) के बारे में जानेंगे की इस टेंस को किस प्रकार तथा किस-किस अवस्था को दर्शाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

प्रेजेंट परफेक्ट टेंस की पहचान हिंदी में

Present Perfect Tense In Hindi के वाक्यों के अंत मे चुका है, चुकी है, चुके हैं, चुका हूँ, लिया है, दिया है, ली है, दी है, की है आदि शब्दों का प्रयोग होता है। जैसे:

  1. वह घर आ चुका है।
  2. मैंने दवाई ले ली है।
  3. प्रीति ने होमवर्क कर लिया है।
  4. रोहित ने पैसे लौटा दिए है।
  5. ट्रैन स्टेशन पर आ चुकी है।
  6. उसने लेटर लिख दिया है।
  7. वे स्कूल पहुँच चुके है।

ऊपर दिए गए सभी उदाहरण में आप देख सकते है की सभी वाक्यों के अंत में चुका है, चुकी है, चुके हैं, चुका हूँ, लिया है, दिया है, ली है, दी है, की है आदि शब्दों का प्रयोग हुआ है जिससे हमें ये पता चलता है की ये सभी वाक्य Present Perfect Tense के हिंदी वाक्य है।

Types Of Present Perfect Tense

अन्य सभी टेंस की तरह ही Present Perfect Tense के वाक्यों को भी चार भागों में बांटा जा सकता है जो इस प्रकार है: –

  1. सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences)
  2. नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences)
  3. प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentences)
  4. प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य (Interrogative Negative Sentences)

सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences)

प्रेजेंट परफेक्ट टेंस के हिंदी सकारात्मक वाक्यों को हिंदी से अंग्रेजी में बनाने के लिए सबसे पहले सब्जेक्ट और फिर सब्जेक्ट के अनुसार “Has” या “Have” लगाया जाता है और फिर उसके बाद Verb की Third Form का प्रयोग किया जाता है, इसे बनाने के लिए फार्मूला नीचे दिया गया है।

Structure: – Subject + has/have + V3 + Object.

Present Perfect Tense Rules In Hindi

  • यदि Subject “Singular Third Person” (he, she, it & name of person) है तो वाक्य में “Has” के साथ Verb की 3rd Form का प्रयोग करते है। 
  • अन्य सभी सब्जेक्ट (I, You, They & We & Plural) के साथ “Have” और Verb की 3rd Form का प्रयोग करते है।

उदाहरण:

  • मैं दुबई पहुँच चुका हूँ।
  • I have reached Dubai.
  • बच्चा सो गया है।
  • The child has fallen asleep.
  • आरती ने खाना बना लिया है।
  • Aarti has cooked food.
  • मैं यह फिल्म देख चुका हूँ।
  • I have watched this movie.
  • उसने दवा ले ली है।
  • She has taken the medicine.
  • मैं यह कहानी सत्तर बार सुन चुका हूँ।
  • I have heard that story seventy times.

More Examples

  1. उसे नौकरी मिल गई है।
  2. सब लोग खाना खा चुके हैं।
  3. कुत्ते ने उसे काट लिया है।
  4. रोहन ने सांप को मार दिया है।
  5. शो तो कब का शुरू हो चुका है।
  6. उसने अपनी कार बेच दी है।
  7. हम सभी ने ताजमहल देखा है।
  8. मैंने इसे अपनी आंखों से देखा है।
  9. मैं उसे बचपन से जानता हूँ।
  10. वे यहाँ से चले गए हैं।

Translation:

  1. He has got a job.
  2. Everybody has eaten food.
  3. The dog has bitten him.
  4. Rohan has killed the snake.
  5. The show has already started.
  6. He has sold his car.
  7. We all have seen the Taj Mahal.
  8. I have seen it with my own eyes.
  9. I have known him since childhood.
  10. They have left here.

नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences)

Present Perfect Tense In Hindi के नकारात्मक वाक्यों को हिंदी से अंग्रेजी में बदलने के लिए अंग्रेजी वाक्य में Has या Have के बाद “Not” का प्रयोग करते है जैसा की नीचे फॉर्मूले में दिया गया है।

Structure: – Subject + has/have + Not + V3 + Object.

Have + Not = Haven’t
Has +Not = Hasn’t

Examples:

  • उसने आपका मोबाइल नहीं चुराया है।
  • He has not stolen your mobile.
  • मैंने शीशा नहीं तोड़ा है।
  • I have not broken the glass.
  • मरीज ने कुछ नहीं खाया है।
  • The patient hasn’t eaten anything.
  • मैंने अभी तक दस्तावेज़ को ईमेल नहीं किया है।
  • I have not emailed the document yet.
  • उसने घर को पेंट नहीं किया है।
  • He has not painted the house.

More Examples

  1. गाय ने घास नहीं खाई है।
  2. अभी बारिश शुरू नहीं हुई है।
  3. वह आपसे मिलने नहीं आई है।
  4. रोहन ने कपड़ों को इस्त्री नहीं किया है।
  5. उसने परीक्षा पास नहीं की है।
  6. मैंने आपका संदेश नहीं पढ़ा है।
  7. उन्होंने हमें आमंत्रित नहीं किया है।
  8. मैंने अभी तक कार नहीं बेची है।
  9. ट्रेन स्टेशन पर नहीं आई है।
  10. मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

Translation:

  1. The cow has not eaten grass.
  2. It has not started raining yet.
  3. She has not come to meet you.
  4. Rohan has not ironed clothes.
  5. He has not passed the exam.
  6. I have not read your message.
  7. They have not invited us.
  8. I have not sold the car yet.
  9. The train hasn’t arrived at the station.
  10. I have not done anything wrong.

प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentences)

Present Perfect Tense In Hindi के प्रश्नात्मक वाक्यों को हिंदी से अंग्रेजी में बनाने के लिए सबसे पहले सब्जेक्ट के अनुसार Has या Have लिखते है फिर उसके बाद सब्जेक्ट और फिर Verb की 3rd Form का USE होता है और वाक्य के अंत में ( ? ) लगाया जाता है, जैसा की नीचे फॉर्मूले में दिया गया है।

Structure: – Has/Have + Subject  + V3 + Object ?

Examples:

  • क्या आपने कभी कार चलाई है?
  • Have you ever driven a car?
  • क्या आप कभी अमेरिका गए हैं?
  • Have you ever been to America?
  • क्या उसने आपको पैसे दिए हैं?
  • Has he given you money?
  • क्या आरती घर आई है?
  • Has Aarti come home?
  • क्या वे कार्यालय पहुँच गए हैं?
  • Have they reached the office?

Other Examples

  1. क्या आपने कभी पिज्जा खाया है?
  2. क्या तुमने खाना खा लिया?
  3. क्या कुत्ते ने उसे काट लिया है?
  4. क्या भारत मैच जीत गया है?
  5. क्या ट्रेन स्टेशन पर आ गई है?
  6. क्या उसने अपना मोबाइल बेच दिया है?
  7. क्या पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है?
  8. आपने इसके साथ क्या किया है?
  9. क्या भारत आज मैच जीत गया है?
  10. क्या आप कभी कमला मार्केट गए हैं?

Translate:

  1. Have you ever eaten pizza?
  2. Have you eaten your food?
  3. Has the dog bitten him?
  4. Has India won the match?
  5. Has the train arrived at the station?
  6. Has he sold his mobile?
  7. Has the police caught the thief?
  8. What have you done with it?
  9. Has India won the match today?
  10. Have you ever visited the Kamala market?

प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य (Interrogative Negative Sentences)

Present Perfect Tense In Hindi के प्रश्नात्मक नकारात्मक वाक्यों को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने के लिए Has/Have के बाद Subject और फिर वाक्य को नकारात्मक बनाने के लिए Not लगा दिया जाता है और फिर Verb की 3rd Form का प्रयोग होता है।

Structure (1): – Has/Have + Subject  + Not + V3 + Object ?

Structure (2): – Hasn’t/Haven’t + Subject + V3 + Object ?

Present Perfect Tense In Hindi के हिंदी वाक्यों को अंग्रेजी में बदलने के लिए ऊपर दिए गए दोनों में से किसी भी Structure का प्रयोग कर सकते है।

Examples:

  • क्या वह तुम्हारे घर नहीं आया है?
  • Hasn’t he come to your house?
  • क्या गाय ने दूध नहीं दिया है।
  • Has the cow not given milk?
  • क्या वह कभी आपके घर नहीं आई है?
  • Has she never come to your house?
  • क्या वे आज स्कूल नहीं गए?
  • Haven’t they gone to school today?
  • क्या आपने उसका मोबाइल नहीं चुराया है?
  • Have you not stolen his mobile?

Other Examples

  1. कितने लड़के स्कूल नहीं आए हैं?
  2. कौन अपनी किताब नहीं लाया है?
  3. क्या आप शिमला नहीं गए हैं?
  4. क्या आपने दवा नहीं ली है?
  5. क्या तुम अभी तक घर से नहीं निकले?
  6. क्या उन्होंने अभी तक लाल किला नहीं देखा है?
  7. क्या आप मुझे 2010 से नहीं जानते हैं?
  8. क्या उसने अभी तक अंग्रेजी नहीं सीखी है?
  9. आपने यह पुस्तक क्यों नहीं पढ़ी है?
  10. क्या रिश्तेदार अभी तक नहीं आए हैं?

Translation:

  1. How many boys haven’t come to school?
  2. Who hasn’t brought his book?
  3. Have you not been to Shimla?
  4. Have you not taken the medicine?
  5. Haven’t you left home yet?
  6. Have they not seen the Red Fort yet?
  7. Have you not known me since 2010?
  8. Has she not learned English yet?
  9. Why haven’t you read this book?
  10. Have relatives not arrived yet?

Present Perfect Tense Uses In Hindi

अभी तक आपने सीखा की प्रेजेंट परफेक्ट टेंस के हिंदी वाक्यों को अंग्रेजी में कैसे ट्रांसलेट किया जाता है और उनका स्ट्रक्चर कैसे तैयार करते है अब आप सीखेंगे की प्रेजेंट परफेक्ट टेंस का प्रयोग हमें कब और किस दशा में करना चाहिए।

1. इस टेंस का प्रयोग किसी ऐसे कार्य को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जो अभी-अभी समाप्त हुआ हो।

For Example:

  • वह अभी घर से निकला है।
  • He has just left home.
  • मोहन अभी-अभी पार्टी में शामिल हुआ है।
  • Mohan has just joined the party.
  • बच्चों ने थाली तोड़ दी है।
  • The children have broken the plate.

2. या फिर किसी ऐसे कार्य को बताने के लिए जो पास्ट में समाप्त हुआ हो लेकिन उसके साथ समय ना दिया गया हो।

For Example:

  • रूचि शिमला से लौटी है।
  • Ruchi has returned from Shimla.
  • रूचि कल शिमला से लौटी है।
  • Ruchi has returned from Shimla yesterday. ⟶ Incorrect
  • Ruchi returned from Shimla yesterday. ⟶ Correct

इस उदाहरण में आप देख सकते है की जब वाक्य में किसी काम के होने का समय दिया गया होता है तो वह वाक्य Simple Past Tense का वाक्य बन जाता है।

Present Perfect Tense Keywords

सामान्य रूप से, निम्नलिखित Adverbs और Conjunctions को PRESENT PERFECT TENSE व्यक्त करने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं, नीचे दिए गए शब्द प्राय: प्रेजेंट परफेक्ट टेंस के अंग्रेजी वाक्यों में देखने को मिलते है।

(Ever, So far, Before, Already, Recently, Till (time), By the time, Yet, After, etc.)

Present Perfect Tense In Hindi (Exercise)

  1. मेरी मां ने पहले ही केक बना लिया है।
  2. मैं ये कहानी २० बार सुन चूका हूँ।
  3. मुझे अभी पता चला है।
  4. उसने एक नई कार खरीदी है।
  5. मैं उसे 2006 से जानता हूँ।
  6. वह मुझे ५ साल से जानता हैं।
  7. वे पहले ही चार पत्र लिख चुके हैं।
  8. मैं कभी अमेरिका नहीं गया।
  9. मैंने आपको पहले कभी यहां नहीं देखा।
  10. आपके बाल लम्बे है।
  11. मैं तुम्हारे भरोसे आया हूँ।
  12. मुझे तुम्हे कुछ दिखाना है।
  13. उसकी शादी की उम्र हो गई है।
  14. कितनी पतली हो गई हो।
  15. मैंने अभी तक किसी और को नहीं बताया है।
  16. मैंने अभी तक उससे बात नहीं की है।
  17. क्या आप पहले यहाँ आये है।
  18. मुझे ज़ुकाम हो गया है।
  19. मैंने हमेशा आपकी बात मानी है।
  20. क्या आप कभी किसी होटल में रुके हैं?
  21. मैं उससे केवल एक बार मिली हूँ।
  22. मैं उससे पहले एक बार मिल चूका हूँ।
  23. क्या ये आपके साथ हुआ है।
  24. क्या आपने कभी ताजमहल देखा है?
  25. मेरा काफी वजन कम हुआ है।
  26. मैं आपसे मिलने आयी हूँ।
  27. बारिश शुरू हो गई।
  28. उसने मेरा दिल दुखाया है।
  29. मैंने डॉक्टर को बुला लिया है।
  30. आधा दिन तो वैसे ही खराब हो गया।
  31. क्या ये कभी आपके साथ हुआ है।
  32. मैं स्टेशन के लिए निकल चुकी हूँ।
  33. मैं तो कब का पहुँच गया।
  34. तुम यहाँ क्या करने के लिए आये हो?
  35. आप मोटे हो गए हैं।

आज हमने क्या सीखा?

आज के इस आर्टिकल (Present Perfect Tense In Hindi) में हमने सीखा की Present Perfect Tense के वाक्यों को हिंदी से अंग्रेजी में कैसे बदला जाता है और इस टेंस को कब और किस प्रकार प्रयोग किया जाता है। अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

अन्य टेंस भी पढ़े:


Leave a Comment