शाकाहारी जंतुओं के नाम (Herbivorous Animals Name)
शाकाहारी जानवर (Herbivorous Animals) वे जानवर होते हैं जो अपने भोजन के लिए पौधों और फलों पर निर्भर रहते हैं। पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा शाकाहारी जानवर अफ्रीकी हाथी है। शाकाहारी जानवरों के कुछ उदाहरण हैं – गाय, भैंस, खरगोश, हिरण, कंगारू और जेब्रा।
शाकाहारी जानवर छोटे कीड़ों – मकोड़ो से लेकर बड़े जानवर हाथियों तक के आकार में पाए जाते है। कई शाकाहारी जानवरों के बड़े, मजबूत और सपाट दांत होते हैं। ये दांत सख्त पौधों को चबाने और तोड़ने के लिए उपयुक्त होते हैं। इनमें अपने भोजन को फिर से उगलने की क्षमता होती है। इससे उन्हें भोजन से अधिकांश पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है।

शाकाहारी जानवर (Herbivorous)
शाकाहारी जानवर ऐसे जानवर हैं जिनके आहार में केवल हरी घास और पेड़-पौधे शामिल होते हैं। ये जानवर दूसरे जानवरों का मांस खाना पसंद नहीं करते। शाकाहारी जानवर (जैसे गाय, भैस, हाथी, घोड़े, हिरण, बकरी, बन्दर, खरगोश) पूरी तरह से वनस्पति पर ही निर्भर रहते है।
20 शाकाहारी जानवरों के नाम (20 Herbivorous Animals Names In Hindi and English)
- गाय – Cow
- भैंस – Buffalo
- हाथी – Elephant
- बकरी – Goat
- भेड़ – Sheep
- हिरण – Deer
- गधा – Donkey
- पांडा – Panda
- घोड़ा – Horse
- बैल – Ox
- कछुआ – Tortoise
- दरियाई घोडा – Hippo
- याक – Yak
- उँट – Camel
- खरगोश – Hare, Rabbit
- कंगारू – Kangaroo
- गैंडा – Rhinoceros
- गोरिल्ला – Gorilla
- जिराफ – Giraffe
- जेब्रा – Zebra
शाकाहारी जानवरों के प्रकार (Types of Herbivorous Animals)
हालांकि, सभी शाकाहारी जानवर एक ही जैसा भोजन नहीं खाते हैं। कुछ शाकाहारी पौधों के किसी भाग का उपभोग करते है तो कुछ किसी और भाग का उपभोग करते हैं। उदाहरण के लिए फलभक्षी फल खाते हैं, बीज खाने वाले जीव बीज खाते हैं और पत्ते खाने वाले पत्ते खाते हैं। इस प्रकार इनको पांच भागों में विभाजित किया जा गया है
- फल खाने वाले (frugivores) – उड़न लोमड़ (Flying foxes) और फ्रूट बैट।
- पत्ता खाने वाले (folivores) – पांडा और जिराफ़।
- लकड़ी खाने वाले (xylophages) – दीमक
- रस पीने वाले (nectarivores) – तितली
- अनाज खाने वाले (granivores) – कबूतर
यह भी पढ़े:
- Flowers Name In Hindi & English
- Fruits Name In Hindi & English
- Vegetable Name In Hindi & English
- Colors Name In Hindi & English
- Birds Name In Hindi & English
- Wild Animals Name In Hindi & English
- Animal Names In Hindi & English
- Pet Animals Name In Hindi & English
- Herbivorous Animals Name List
- Carnivorous Animals Name List
- Omnivores Animals Name List
- Water Animals Name In Hindi & English