रंगों के नाम – Colors Name in Hindi and English
आज इस आर्टिकल (Colors Name in Hindi and English) में हम रंगो के बारे में जानेंगे। वैसे तो इस दुनिया में अनगिनत रंग मौजूद है पर एक अनुमान के मुताबिक मनुष्य लगभग एक करोड़ रंगो की पहचान कर सकता है।
लेकिन जब बात रंगों के नाम की आती है तो हम सिर्फ इनमें से मात्र 10-20 के नाम ही बता पाते है। इस पोस्ट में 40 से भी ज्यादा रंगों के नाम उस रंग की पिक्चर के साथ दिए गए है ताकि आपको रंगो के नाम याद करने में आसानी हो।
रंगों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में – Colors Name in Hindi and English
Color Image | Colors Name in Hindi | Color Name In English |
---|---|---|
![]() | सफेद | White |
![]() | लाल | Red |
![]() | नीला | Blue |
![]() | हरा | Green |
![]() | पीला | Yellow |
![]() | बैंगनी | Purple |
![]() | गुलाबी | Pink |
![]() | नारंगी | Orange |
![]() | गहरा नीला | Navy Blue |
![]() | करौंदिया | Maroon |
![]() | धुमैला | Gray |
![]() | सुनहरा | Golden |
![]() | काला | Black |
![]() | हरिनील | Aqua |
![]() | पीला हरा रंग | Lime Colour |
![]() | भूरा | Brown |
![]() | चॉकलेट रंग | Dark Chocolate |
![]() | तेज लाल रंग | Crimson |
![]() | हाथीदांत रंग | Ivory |
![]() | जामुनी | Indigo |
![]() | मिट्टी के रंग का | Khaki |
![]() | हल्का बैंगनी रंग | Lavender |
![]() | गहरा गुलाबी | Magenta |
![]() | जैतून का रंग | Olive Colour |
![]() | हल्का हरा | Pale Green |
![]() | गहरा चमकदार नीला | Royal Blue |
![]() | नारंगी रंग | Salmon Colour |
![]() | रेतीला भूरा | Sandy Brown |
![]() | आसमानी नीला | Sky Blue |
![]() | स्लेटी छाया वाला नीला | Slate Blue |
![]() | हरे रंग की छायादार | Teal Colour |
![]() | फीरोजा | Turquoise |
![]() | बैंगनी रंग | Violet Colour |
![]() | सावला रंग | Wheatish |
![]() | मूंगा रंग | Coral Color |
![]() | टमाटर का रंग | Tomato Color |
![]() | गहरा गुलाबी | Deep Pink |
![]() | नारंगी लाल | Red Orange |
![]() | चांदी रंग | Silver Colour |
![]() | गहरा लाल | Firebrick Colour |
Read this: Flower Name In Hindi-English

रंगों के प्रकार (Types of Colors)
रंग बारह प्रकार के होते हैं जो आमतौर पर एक कलर पेंट व्हील (Color Wheel) पर दिखाई देते हैं। इनको तीन भागों में विभाजित किया गया हैं। जो की इस प्रकार है। (1) प्राथमिक रंग (2) द्वितीयक रंग (3) तृतीयक रंग।
- प्राथमिक रंग – लाल, नीला और पीला।
- द्वितीयक रंग – हरा, नारंगी और बैंगनी।
- तृतीयक रंग – लाल-नारंगी, लाल-बैंगनी, नीला-बैंगनी, नीला-हरा, पीला-नारंगी और पीला-हरा।
रंग कैसे बनाये (How to make color)
- प्राथमिक रंगों में लाल, नीला और पीला शामिल है। प्राथमिक रंगों को अन्य रंगों से मिलाकर नहीं बनाया जा सकता है। वे अन्य सभी रंगों के स्रोत हैं। इन तीनों रंगों की मदद से ही बाकी सभी रंग बनाये जाते है।
- जबकि द्वितीयक रंग को बनाने के लिए किन्ही दो प्राथमिक रंगो को आपस में बराबर मात्रा में मिलाया जाता है। जैसे हरा रंग बनाने के लिए नीले और पीले रंग को बराबर मात्रा में मिलाया जाता है। इसी प्रकार नारंगी रंग लाल और पीले को मिलाकर तथा बैंगनी रंग लाल के साथ नीले रंग को मिलाकर बनाया जाता है।
Frequently Asked Questions
प्रश्न (1): इंदरधनुष में कितने रंग होते है?
उत्तर: इंदरधनुष में सात रंग होते है।
प्रश्न (2): इंदरधनुष में कौन-कौन से रंग होते है?
उत्तर: बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल।
प्रश्न (3): कौन-सा रंग आँखों को जल्दी दिखाई देता है?
उत्तर: लाल और संतरी रंग।
प्रश्न (4): सबसे चमकीला रंग कौन सा है?
उत्तर: शुद्ध पीला रंग।
प्रश्न (5): आंखों के लिए कौन सा रंग अच्छा है?
उत्तर: हरा रंग हमारी आँखों के लिए सबसे अच्छा होता है।
प्रश्न (6): आंखों के लिए कौन सा रंग हानिकारक है?
उत्तर: नीले रंग की रौशनी।
प्रश्न (7): दिमाग के लिए कौन सा रंग अच्छा है?
उत्तर: हरा रंग एकाग्रता में सुधार के लिए एक उत्कृष्ट रंग है।
प्रश्न (8): कौन सा रंग प्यार का रंग माना जाता है?
उत्तर: लाल रंग को प्रेम के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
प्रश्न (9): कौन सा रंग उदासी का प्रतीक माना जाता है?
उत्तर: ग्रे रंग।
प्रश्न (10): दुनिया में सबसे लोकप्रिय रंग कौन सा है?
उत्तर: नीला दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय रंग था।
Final Thought
आज इस आर्टिकल (Colors Name in Hindi and English) में हमने रंगो के नाम को हिंदी और अंग्रेजी में जाना और रंगों से सम्बंधित कुछ अन्य बातें भी जानी। अगर आपको हमारा ये आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।