20 Carnivorous Animals Name List and Examples


मांसाहारी जानवरों के नाम (Carnivorous Animals Name)

मांसाहारी जानवर (Carnivorous Animals Name) वे जानवर होते हैं जो जीवित रहने के लिए दूसरे जानवरों का शिकार करते हैं। मांस उनके भोजन (आहार) का सबसे आवश्यक हिस्सा होता है। उनके पास ऐसी भौतिक विशेषताएं होती हैं जो उन्हें दूसरे जानवरों का कुशलतापूर्वक शिकार करने, पकड़ने और निगलने में मदद करती हैं। अधिकांश मांसाहारी जानवर अकेले यात्रा करते हैं और अकेले रहना ही पसंद करते हैं।

मांसाहारी जानवरों के कुछ उदाहरण है शेर, चीता, भालू, तेंदुआ, मगरमच्छ और भेड़िया। ये जानवर अपने भोजन के लिए दूसरे जानवर का शिकार करते है और उन्हें मारकर उनका मांस खा जाते है। ये जानवर प्राय: हिंसक प्रवृत्ति के होते है। ये दूसरे जानवर को देखते ही उस पर हमलावर हो जाते है।

List Of Carnivorous Animals Name and Examples
Carnivorous Animals Names

20 मांसाहारी जानवरों के नाम (20 Carnivorous Animals Names In Hindi and English)

  1. भालू – Bear
  2. तेंदुआ – Leopard
  3. जैगुआर – Jaguar
  4. बाघ – Tiger
  5. चील – Eagle
  6. बाज – Hawk
  7. भेड़िया – wolf
  8. मगरमच्छ -Crocodile
  9. चीता – Cheetah
  10. सिंह् (शेर) – Lion
  11. लोमड़ी – Fox
  12. सियार – Jackal
  13. लाल पांडा- Red Panda
  14. जंगली सूअर – Wild Boar
  15. एनाकोंडा – Anaconda
  16. लकड़बग्गा- Hyena
  17. ध्रुवीय भालू – Polar Bear
  18. शार्क– Sharks
  19. घड़ियाल – Alligator
  20. चिंपाजी – Chimpanzee

मांसाहारी जानवर (Carnivorous Animals)

मांसाहारी एक ऐसा जीव है जो ज्यादातर मांस खाता है। कभी-कभी मांसाहारी जानवर को शिकारी (Predators) कहा जाता है और मांसाहारी जीवों द्वारा शिकार होने वाले जीवों को शिकार (Prey) कहा जाता है।

खाद्य वेब में जीवों को तीन ट्रॉफिक स्तरों में बांटा गया है।

  1. पहला स्तर – स्वपोषक (Autotrophs)
  2. दूसरा स्तर – शाकाहारी (Herbivores)
  3. तीसरा स्तर – मांसाहारी और सर्वाहारी (Carnivores and Omnivores)

स्वपोषक उन्हें कहा जाता है जो अपना भोजन स्वयं बनाते हैं जैसे पेड़ – पौधे। स्वपोषक को उत्पादक भी कहा जाता है। शाकाहारी, मांसाहारी और सर्वाहारी को उपभोक्ता कहा जाता हैं। क्योकि ये अपने भोजन के लिए दूसरों जीवों पर निर्भर रहते है।

शाकाहारी जानवर जो अपने भोजन के लिए पूरी तरह से पेड़ पौधों पर निर्भर रहते है इन्हें प्राथमिक उपभोक्ता कहा जाता हैं। इसी प्रकार मांसाहारी और सर्वाहारी जानवर जो अपने भोजन के लिए शाकाहारी जानवरों और पेड़ पौधों पर निर्भर रहते है द्वितीयक उपभोक्ता कहलाते हैं।

कुछ मांसाहारी जानवर शाकाहारी जानवरों का मांस खाते हैं और कुछ सर्वाहारी जानवरों का खाते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी मांसाहारी जीव है जो अन्य मांसाहारी जीवों का उपभोग करते हैं उन्हें तृतीयक उपभोक्ता कहा जाता हैं। जैसे किल्लर व्हेल

मांसाहारी जानवरों के प्रकार (Types of Carnivores Animals)

मांसाहारी जानवरों के भोजन में मांस की मात्रा के आधार पर इनको तीन भागों में वर्गीकृत किया गया है जो की इस प्रकार है –

  1. बाध्य मांसाहारी (Obligate Carnivores)
  2. मेसोकार्निवोर्स (Mesocarnivores)
  3. हाइपोकार्निवोर्स (Hypocarnivore)

बाध्य मांसाहारी (Obligate Carnivores)

वे मांसाहारी जो ज्यादातर मांस खाते हैं उन्हें बाध्य मांसाहारी (Obligate Carnivores) कहा जाता है उदाहरण के लिए, सिंह, बाघ और छोटी बिल्लियाँ सहित बिल्ली परिवार बाध्य मांसाहारी हैं। बाध्यकारी मांसाहारियों को हाइपरकार्निवोर्स (Hypercarnivore) भी कहा जाता है, इनके भोजन (आहार) में कम से कम 70 प्रतिशत मांस होता है। उनका शरीर वनस्पति को ठीक से पचा नहीं पाता है और इनको पौधे से पर्याप्त पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते।

जैसे – शेर, चीता, बाघ।

मेसोकार्निवोर्स (Mesocarnivores)

वे मांसहारी जानवर हैं जो अपने आहार के कम से कम 50 प्रतिशत तक मांस पर निर्भर रहते हैं मेसोकार्निवोर्स जीव कहलाते है और शेष भोजन के लिए ये जानवर फल और सब्जियां पर निर्भर होते है। मेसोकार्निवोर्स आमतौर पर मध्यम से छोटे आकार की प्रजाति होती हैं और अक्सर मानव आबादी के करीब रहना पसंद करते हैं।

जैसे – लोमड़ी, नेवला, कोयोट।

हाइपोकार्निवोर्स (Hypocarnivore)

हाइपोकार्निवोर्स मांसाहारी वे जीव होते हैं जो कम से कम मांस का सेवन करते हैं। वे अपने आहार का 30 प्रतिशत से भी कम मांस का सेवन करते हैं। ये जानवर मांस, मछली, नट और पौधों की जड़ें खाते हैं। इन जानवरों को सर्वाहारी भी माना जा सकता है।

जैसे – ग्रिज़ली बीयर, भालू।

10 मांसाहारी जानवरों के नाम (10 Carnivorous Animals Names In Hindi and English)

  1. भालू – Bear
  2. तेंदुआ – Leopard
  3. बाघ – Tiger
  4. भेड़िया – wolf
  5. मगरमच्छ -Crocodile
  6. चीता – Cheetah
  7. सिंह् (शेर) – Lion
  8. लोमड़ी – Fox
  9. लकड़बग्गा- Hyena
  10. घड़ियाल – Alligator

यह भी पढ़े:


Leave a Comment