इस लेख में (10 Lines on Solar System In Hindi) हम हिंदी में सोलर सिस्टम पर 10 लाइनें प्रदान कर रहे हैं। इन पंक्तियों में हमने सौर मंडल के बारे में विस्तृत जानकारी देने की पूरी कोशिश की है। कक्षा 2,3,4,5,6,7,8,9,10,11,12 और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सौर मंडल पर 10 लाइन।

सौर मंडल पर 10 लाइनें (10 Lines on Solar System In Hindi)
- सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले ग्रहों और उनके चंद्रमाओं के समूह को सौर मंडल के रूप में जाना जाता है।
- हमारे सौर मंडल में एक सूर्य और कुल 8 ग्रह है जो कि क्रमानुसार इस प्रकार है – बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून है।
- सूर्य हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा तारा है और यह पृथ्वी से एक करोड़ पचास लाख किलोमीटर दूर है।
- हमारा सौर मंडल एक आकाशगंगा के अंदर है जिसे मिल्कीवे गैलेक्सी के नाम से जाना जाता है।
- सौर मंडल में कुल 8 ग्रह, 172 ज्ञात उपग्रह, 5 बौने ग्रह और अरबो छोटे पिंड मौजूद है।
- सौरमंडल में सूर्य और सभी खगोलीय पिंड गुरुत्वाकर्षण बल के द्वारा एक दूसरे से बंधे होते है।
- सूर्य, सौरमंडल के केंद्र में मौजूद है और सभी ग्रह निश्चित कक्षाओं में सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते रहते हैं।
- हमारे सौर मंडल का निर्माण लगभग 4.3 अरब साल पहले एक बड़े तारे में धमाके के कारण हुआ था।
- सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति और सबसे छोटा ग्रह बुध है।
- सौरमंडल का एक मात्र पृथ्वी ही ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन संभव है।
यह भी पढ़ें: वायु प्रदूषण पर 10 पंक्तियाँ
सौर मंडल पर 10 लाइनें | 10 Lines on Solar System In Hindi

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न – सौर प्रणाली की खोज किसने की?
उत्तर – सौर प्रणाली की खोज कोपरनिकस ने की थी।
प्रश्न – ग्रहो की गति का नियम किसने बनाया था?
उत्तर – ग्रहो की गति का नियम केप्लर ने बनाया था।
प्रश्न – सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में कितना समय लगता है?
उत्तर – 8 मिनट 16 सेकंड
प्रश्न – आकाश में रात के समय सबसे चमकदार तारा कौन सा है?
उत्तर – साइरस
प्रश्न – सूर्य के चारो और घूमने वाले खगोलीय पिंड क्या कहलाते है?
उत्तर – ग्रह
प्रश्न – किस तारामंडल में एक वृहत निहारिका है जो अभी भी तारो को जन्म दे रही है?
उत्तर – ओरियन
प्रश्न – सूर्य के रासायनिक मिश्रण में हाइड्रोजन कितना प्रतिशत है?
उत्तर – 71 %
प्रश्न – सूर्य का नाभिकीय ईधन क्या है?
उत्तर – हाइड्रोजन
प्रश्न – पार्थिव ग्रह कौन -कौन से है?
उत्तर – बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल
प्रश्न – सूर्य ग्रहण कब होता है?
उत्तर -जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है तब सूर्य ग्रहण होता है।
प्रश्न – नार्वे में अर्धरात्रि के समय सूर्य कब दिखाई देता है?
उत्तर – 21 जून
प्रश्न -ब्रह्माण्ड में विस्फोटी तारा कौन सा है?
उत्तर – अभिनव तारा
प्रश्न – “मध्य रात्रि सूर्य” का क्या अर्थ है?
उत्तर – सूर्य का ध्रुवीय वृत्त में देर तक चमकना
प्रश्न – एक उपग्रह में बैठे हुए अंतरिक्ष यात्री को आकाश का रंग कैसा दिखाई देता है?
उत्तर – काला
प्रश्न – “सी ऑफ ट्रोक्विलिटी” या “शांत सागर” कहा पर है?
उत्तर – चन्द्रमा पर
प्रश्न – सूर्य की परिक्रमा कौन सा तारा करता है?
उत्तर – पुच्छल तारा
प्रश्न – हेली धूमकेतु दोबारा कब दिखाई देगा?
उत्तर – यह धूमकेतु 76 वर्ष बाद दिखता है अब यह वर्ष 2062 में दिखेगा।
प्रश्न – सूर्ये के बाहरी परत को क्या कहते है?
उत्तर – किरीट
प्रश्न – पल्सर क्या होते है?
उत्तर – पल्सर तेजी से घूमने वाले तारो को कहते है।