जवाहरलाल नेहरू (10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi) एक ऐसा नाम है जिससे हर एक भारतीय वाकिफ है। जवाहरलाल नेहरू बच्चों के बीच बहुत प्रसिद्ध थे। जिससे बच्चे उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाते थे। चूंकि वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे, इसलिए सरकार ने उनके जन्मदिन को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया शुरू कर दिया। जवाहरलाल नेहरू एक महान नेता थे। वे देश के प्रति अगाध प्रेम करने वाले व्यक्ति थे।
इस पोस्ट में पंडित जवाहर लाल नेहरू पर 10 लाइनें निबंध कक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दी गई हैं।
10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi
- जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 ब्रिटिश भारत के इलाहबाद में हुआ था।
- उन्हें उनके कश्मीरी पंडित होने के कारण पंडित नेहरू के नाम से भी जाना जाता था।
- उन्हें बच्चों से अधिक प्यार था इसलिए बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे।
- उनका जन्मदिवस (14 नवंबर) देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- नेहरू जी के पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था जो की पेशे से प्रमुख वकील थे।
- वे भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और लगातार तीन बार प्रधानमंत्री रहे थे।
- वे 1929 में भारत के लिए स्वतंत्रता की मांग करते हुए तिरंगा फहराने वाले पहले व्यक्ति थे।
- नेहरू जी ने कारावास के दौरान 1942 – 46 में “डिस्कवरी ऑफ इंडिया” पुस्तक लिखी।
- उन्हें लाल गुलाब अत्यधिक पसंद होने के कारण वे हमेशा अपने कोट पर लाल गुलाब लगा कर रखते थे।
- पंडित जवाहर लाल नेहरू का निधन 27 मई 1964 को ह्रदयघात के कारण हुआ।
10 lines on Jawaharlal Nehru in Hindi with pictures

यह भी पढ़ें: महात्मा गाँधी पर 10 लाइन निबंध
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न – पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को किस – किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर – पंडित नेहरू ,चाचा नेहरू।
प्रश्न – जवाहर लाल नेहरू जी की पत्नी का क्या नाम था?
उत्तर – नेहरू जी की पत्नी का नाम कमला नेहरू था।
प्रश्न – नेहरू जी की बेटी का क्या नाम था?
उत्तर – नेहरू जी की बेटी का नाम इंद्रा गाँधी था जो की स्वतंत्र भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थी।
प्रश्न – नेहरू जी को किस भारत का शिल्पकार के रूप में माना जाता है?
उत्तर – आधुनिक भारत।
प्रश्न – नेहरू जी की कितनी बहनें थी?
उत्तर – नेहरू जी की दो बहनें थी विजयलक्ष्मी और कृष्णा हठीसिंह।
प्रश्न – नेहरू जी ने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में कब शपथ ली थी?
उत्तर – 15 अगस्त 1947।
प्रश्न – नेहरू जी किस साल से किस साल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे?
उत्तर – लगातार तीन बार [15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964]
प्रश्न – नेहरू जी के पहली बार प्रधानमंत्री बनने के दौरान राष्ट्रपति कौन थे?
उत्तर – डॉ राजेंद्र प्रसाद।
प्रश्न – नेहरू जी के पहली बार प्रधानमंत्री बनने के दौरान उपराष्ट्रपति कौन थे?
उत्तर – सर्वपल्ली राधाकृष्णन।
प्रश्न – नेहरू जी किस राजनैतिक दल से जुड़े हुए थे?
उत्तर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस।
प्रश्न – नेहरू जी की समाधि स्थल का नाम क्या है?
उत्तर – शांति भवन (दिल्ली)।
प्रश्न – नेहरू जी को भारत रत्न पुरस्कार कब मिला था?
उत्तर – 1955 में।
प्रश्न – जवाहर लाल नेहरू के नाम से निर्मित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) कहा पर है?
उत्तर – नई दिल्ली में।
यह भी पढ़े:
- 10 Lines on Bhagat Singh
- 10 Lines on Solar System
- 10 Lines on Jawaharlal Nehru
- 10 Lines on Mahatma Gandhi
- 10 Lines on Air pollution