शहीद भगत सिंह पर 10 लाइनें | 10 Lines on Bhagat Singh In Hindi
शहीद भगत सिंह
शहीद भगत सिंह जी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। भगत सिंह का जीवन न्याय के लिए और जुल्म के खिलाफ लड़ने वालों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है। वह एक बहादुर युवक थे जिन्होंने अपना जीवन भारतीय स्वतंत्रता के संघर्ष के लिए समर्पित कर दिया। उनकी कहानी इस बात की याद दिलाती है कि बड़ी विपत्ति में भी जीत हासिल करना संभव है।
इस पोस्ट (10 Lines on Bhagat Singh In Hindi) में शहीद भगत सिंह पर 10 लाइनें निबंध कक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दी गई हैं।
शहीद भगत सिंह पर 10 लाइनें | 10 Lines on Bhagat Singh In Hindi
- शहीद भगत सिंह का जन्म पंजाब के बंगा गांव में 28 सितम्बर 1907 को हुआ।
- इनके पिता सरदार किशन सिंह एक क्रन्तिकारी सेनानी और किसान थे।
- इनकी माता विद्यावती कौर एक ग्रहणी महिला थी।
- भगत सिंह कम उम्र में ही हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा बोलना और पढ़ना सीख गए थे।
- भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया।
- भगत सिंह ने “इंकलाब जिंदाबाद” का लोकप्रिय नारा दिया था।
- इन्होंने भारत को स्वतन्त्र कराने के लिए “नौजवान भारत सभा” का 1926 में गठन किया।
- अंग्रेजो द्वारा किये गए जलियावाला हत्याकांड ने भगत सिंह को झकझोर कर रख दिया था।
- 17 दिसंबर 1928 को भगत सिंह ने अपने साथिओं के साथ मिलकर “सॉडर्स” की हत्या कर दी।
- सांडर्स की हत्या करने और दिल्ली असेम्बली में बम्ब फोड़ने के कारण इन्हें फाँसी की सजा दे दी गई।
यह भी पढ़ें: महात्मा गाँधी पर 10 लाइन

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न – भगत सिंह का पहला आर्टिकल कब और किस पत्रिका में प्रकाशित हुआ?
उत्तर – 1924 में मतवाला पत्रिका में प्रकाशित हुआ।
प्रश्न – भगत सिंह अपने पॉकेट में किसका चित्र रखते थे?
उत्तर – करतार सिंह सराभा जी का।
प्रश्न – भगत सिंह ने किसकी राजनीति पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी?
उत्तर – लाला लाजपत राय की राजनीति पर।
प्रश्न – भगत सिंह जी की प्रतिमा संसद में कब और किसके द्वारा लगाई गयी थी?
उत्तर – भगत सिंह की प्रतिमा संसद में 2008 में प्रतिभा पाटिल द्वारा लगाई गयी थी।
प्रश्न – भगत सिंह जी को किस केस में फांसी हुई थी?
उत्तर – सांडर्स की हत्या करने और दिल्ली असेम्बली में बम्ब फोड़ने के कारण इन्हें फाँसी की सजा सुनाई गई।
प्रश्न – भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी कब दी गयी थी?
उत्तर – इन तीनों को 23 मार्च 1931 को फांसी दी गयी थी और यह दिन हर साल शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
प्रश्न – किस-किस पत्रिका में भगत सिंह जी ने पत्रकार के रूप में काम किया?
उत्तर – प्रताप, किरती और दैनिक वीर अर्जुन।
प्रश्न – भगत सिंह जी पर बनी पहली फिल्म कब और कौन सी है?
उत्तर – 1954 में बनी “शहीद-ए-आजम भगत सिंह”।
प्रश्न – भगत सिंह जी के पिता किस पार्टी सी जुड़े हुए थे?
उत्तर – ग़दर पार्टी।
प्रश्न – भगत सिंह जी द्वारा लिखी गयी पहली पुस्तक कौन सी थी?
उत्तर – “मैं नास्तिक क्यों हूँ“।
प्रश्न- भगत सिंह जी के नाम पर किस साल डाक टिकट शुरू हुआ था?
उत्तर – 1968 में।
यह भी पढ़े:
- 10 Lines on Bhagat Singh
- 10 Lines on Solar System
- 10 Lines on Jawaharlal Nehru
- 10 Lines on Mahatma Gandhi
- 10 Lines on Air pollution